जिसकी कप्तानी में टेस्ट टीम से आउट हुए रहाणे, उसी रोहित की तारीफों के बांधे पुल

share

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित की फॉर्म को लेकर रहाणे काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं।

अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को कहा कि रोहित शर्मा को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है और जब वह फॉर्म में वापसी कर लेंगे तो उन्हें बड़ी पारी खेलने में कोई परेशानी नहीं आएगी। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित लगभग 10 के अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे। मुंबई की टीम गुरुवार से यहां बीकेसी मैदान पर जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी तो सभी की निगाहें रोहित और उनके भारत के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल पर होंगी।

रहाणे ने मुंबई के प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुधवार को मीडिया से कहा, ‘देखिए, रोहित, रोहित है। हम सभी यह जानते हैं। आपको भी पता है कि रोहित का कैरेक्टर क्या है। मैं उन दोनों (रोहित और जायसवाल) को मुंबई के ड्रेसिंग रूम में वापस पाकर बहुत खुश हूं।’ रहाणे ने कहा, ‘रोहित कभी टेंशन लेना पसंद नहीं करते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर खेलते हुए भी उनका कैरेक्टर वैसा ही है। उनका रवैया काफी सहज है। वह अपने खेल को अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए किसी को उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है।’

रहाणे ने कहा, ‘वह एक बार क्रीज पर थोड़ा समय बिताने के बाद अच्छा करेंगे। उन्होंने खुद में कोई बदलाव नहीं किया है जो काफी अच्छी बात है।’ पिछले कुछ महीनों से 37 साल के रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। वह घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद आलोचना का सामना कर रहे हैं। रहाणे ने कहा कि हर खिलाड़ी करियर में उतार-चढ़ाव से गुजरता है लेकिन रोहित सच में काफी कॉन्फिडेंट हैं।

रोहित के साथ लंबे समय तक भारतीय ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, ‘इस में अहम बात यह है कि रोहित में अच्छा प्रदर्शन करने का जज्बा बरकरार है। वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ है। मुझे यकीन है कि एक बार जब वह मैदान पर उतरेंगे तो ऐसा करने में सफल रहेंगे।’ राहणे ने कहा, ‘रोहित ने 21 जनवरी को प्रैक्टिस के कुछ सेशन्स में अच्छी बल्लेबाजी की। मैं रोहित के अच्छे प्रदर्शन को लेकर सच में कॉन्फिडेंट हूं।’

रहाणे ने कहा कि जम्मू कश्मीर के खिलाफ यह मैच इस सेशन में रोहित के लिए इकलौता मुकाबला हो सकता है। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी करेंगे। रहाणे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह सिर्फ इस मुकाबले को खेलेंगे। अगले मैच में उनकी उपलब्धता के बारे में मुझे पता नहीं है। अगले चार दिनों तक उनके सुझाव हमारे लिए काफी अहम होंगे।’

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जिसकी कप्तानी में टेस्ट टीम से आउट हुए रहाणे, उसी रोहित की तारीफों के बांधे पुल