6 रन बनाते ही रोहित शर्मा के नाम होगा बड़ा कीर्तिमान, अफगानिस्तान के खिलाफ तोड़ सकते हैं सहवाग का ‘महारिकॉर्ड’
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा 6 रन बनाते ही भारत के इतिहास के दूसरे ऐसे सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे, जो 16000 रन पूरा करेंगे। इसके साथ अगर वे 126 रन बना देते हैं तो भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले ओपनर बैटर बन जाएंगे।

रोहित शर्मा 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रचने की कगार पर खड़े हैं। उनका कल के मैच में जो धर्मशाला में खेला जाना है, खेलना तय हो गया है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दे दी है कि रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हैं और वे अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे। इस मैच में रोहित शर्मा 6 रन बनाते ही भारत के इतिहास के दूसरे ऐसे सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने 16000 रन सभी फॉर्मेट में बल्लेबाजी करते हुए पूरे किए हैं। इससे पहले भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने ये कारनामा किया था।
रोहित शर्मा 16000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर होंगे
भारत की ओर से अब तक वीरेंद्र सहवाग ने सभी फॉर्मेट मिलाकर एक सलामी बल्लेबाज के रूप में कुल 16119 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई भी भारतीय ओपनर बल्लेबाज 16000 के आंकड़े तक कभी भी नहीं पहुंचा है। ऐसे में अब रोहित शर्मा 6 रन बनाते ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के सहवाग के बाद दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे, जो 16000 से अधिक रन बनाएंगे। रोहित शर्मा बतौर ओपनर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सहवाग को पीछे भी छोड़ सकते हैं। उन्हें सहवाग को पार करने के लिए सिर्फ 126 रनों की जरूरत है। पहले वनडे अगर नहीं हुआ तो इस पूरी सीरीज के अंदर रोहित शर्मा कभी ना कभी इस कीर्तिमान को अपने नाम कर सकते हैं।
सहवाग सहित इन बल्लेबाजों के क्लब में शामिल होंगे हिटमैन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बतौर ओपनर बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल, सनथ जयसूर्या के पास है, जिन्होंने 19228 रन बनाए थे। इस सूची में क्रिस गेल 18867 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, वहीं डेविड वॉर्नर 18744 रनों के साथ तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीन स्मिथ 16950 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। डेसमंड हेंस जो वेस्टइंडीज के ओपनर बैटर थे उन्होंने 16120 रन बनाए हैं, वहीं वीरेंद्र सहवाग के नाम बतौर ओपनर 16119 रन हैं। रोहित ने फिलहाल, 15994 रन बनाए हैं।
बतौर ओपनर सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के बैटर
1. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 19298 रन
2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 18867 रन
3. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 18744 रन
4. ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) - 16950 रन
5. डेसमंड हेंस (वेस्टइंडीज) - 16120 रन
6. वीरेंद्र सहवाग (भारत) - 16119 रन
7. रोहित शर्मा (भारत) - 15994
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



