रोहित शर्मा वनडे में इस खास 'ट्रिपल सेंचुरी' से ज्यादा दूर नहीं, 7 भारतीय कर चुके हैं ये कमाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा वनडे में एक खास तिहरा शतक से मात्र 13 कदम दूर हैं। अगर वह वर्ल्ड कप 2027 तक खेलते हैं तो निश्चित रूप से वह यह मुकाम हासिल कर लेंगे। अब तक यहां सिर्फ 7 भारतीय पहुंच पाए हैं। देखें लिस्ट-

Rohit sharma

बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर उड़ रहीं अफवाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है। ऐसे में हिटमैन के फैंस ने राहत की सांस ली होगी। दरअसल, इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज के बीच एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरे वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर रोहित को वर्ल्ड कप 2027 प्लान के बारे में बता चुके हैं कि वह इस स्कीम का हिस्सा नहीं है। हालांकि सैकिया ने साफ कर दिया है कि रोहित लॉर्ड्स वनडे के बाद रिटायर नहीं हो रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर रोहित शर्मा की वनडे में ट्रिपल सेंचुरी की बात होने लगी है।

रोहित शर्मा की वनडे में खास ट्रिपल सेंचुरी

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अभी तक 287 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 48.58 की औसत के साथ उन्होंने 11757 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 33 शतक भी दर्ज हैं। वह विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

रोहित शर्मा की नजरें अब वनडे में खास तिहरे शतक पर है। यह ट्रिपल सेंचुरी है 300 मैचों की। अब बीसीसीआई जैसे कि साफ कर चुका है कि रोहित शर्मा भारत की वर्ल्ड कप 2027 स्कीम का हिस्सा हैं। ऐसे में हिटमैन वनडे में 300 मैच का मुकाम हासिल करना जाएंगे।

रोहित शर्मा वनडे में 300 मैच के आंकड़े से 13 कदम दूर हैं। अगर वर्ल्ड कप 2027 तक हिटमैन टीम के साथ बने रहते हैं तो निश्चित रूप से वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

भारत को अगले साल वर्ल्ड कप से पहले 20-22 मैच खेले हैं। रोहित को लगातार मौके मिलते रहे तो वह जल्द ही इसे हासिल कर लेंगे।

7 भारतीय अभी तक कर चुके हैं ऐसा

अभी तक 7 भारतीय क्रिकेट ऐसे हैं जो वनडे क्रिकेट में 300 या उससे अधिक मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में एकमात्र एक्टिव क्रिकेटर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। जी हां, किंग कोहली वनडे में 313 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 14867 रन दर्ज हैं। वह इस फॉर्मेट के बादशाह हैं। उनके नाम 54 शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा किसी भी फॉर्मेट में जड़े गए सबसे ज्यादा शतक हैं।

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 400 से अधिक मैच खेले हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम 463 वनडे मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जिसमें उन्होंने 49 शतक के साथ सबसे अधिक 18426 रन बनाए हैं।

भारत के लिए 300 वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर463
एमएस धोनी347
राहुल द्रविड़340
मोहम्मद अजहरूद्दीन334
विराट कोहली313
सौरव गांगुली308
युवराज सिंह301
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।