रोहित शर्मा ने जड़ा 52वां अंतरराष्ट्रीय शतक, तीन मैचों में ठोकी दूसरी सेंचुरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 52वां शतक जड़ दिया है। उन्होंने 73 गेंदों में शतक पूरा किया है और विकेट के चारों तरफ शॉट लगाए हैं। आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

rohit sharma
रोहित शर्मा का शतक

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतकीय पारी खेली है। उन्होंने पहले मैच में 32 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में अपनी क्लास का परिचय दिया है। रोहित शर्मा ने आज के मुकाबले में आक्रामकता और संयम दोनों का परिचय दिया है और विकेट के चारों तरफ शॉट खेले हैं।

तीन मैचों में रोहित का दूसरा शतक

रोहित शर्मा ने 73 गेंदो में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से शतक जड़ दिया है। उन्होंने वनडे का अपना 35वां शतक जड़ा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके शतकों की संख्या 52 हो गई है। उन्होंने टेस्ट में 12 और टी-20 में पांच शतक जड़े हैं। साथ ही साथ रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में यह तीन मैचों में दूसरा शतक है। उन्होंने लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेली थी। उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 32 रन बनाए थे और अब एक और शतक जड़ दिया है।

रोहित शर्मा का वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक

बुधवार को गुवाहटी में रोहित शर्मा द्वारा द्वारा लगाया गया यह शतक उनके करियर का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक है। इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शतक लगाया था। रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा सबसे तेज शतक वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में लगाया था। कटक में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 76 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी थी। साल 2018 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 82 गेंदों में शतक जड़ा था। जो उनके वनडे करियर का चौथा सबसे तेज शतक है। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2023 में इंदौर में 83 गेंदों में शतक लगाया था जो उनके वनडे करियर का पांचवा सबसे तेज शतक था।

रोहित के सबसे तेज़ ODI शतक (गेंदों के आधार पर)

63 बनाम अफ़गानिस्तान, दिल्ली 2023

72 बनाम वेस्टइंडीज़, गुवाहाटी 2026

76 बनाम इंग्लैंड, कटक 2025

82 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम 2018

83 बनाम न्यूज़ीलैंड, इंदौर 2023

रोहित शर्मा आखिरकार 75 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेडन सील्स ने पगबाधा आउट किया। रोहित ने 134.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। आज के दिन 73 रन बनाने के साथ ही उन्होंने 12000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरा करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया।

बता दें कि रोहित शर्मा के करियर पर लगातार सवालिया निशान खड़े किए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी और शानदार प्रदर्शन से 39 साल की उम्र में भी यह साबित कर दिया है कि वे अभी भी वनडे क्रिकेट में कितना दम रखते हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित शर्मा ने जड़ा 52वां अंतरराष्ट्रीय शतक, तीन मैचों में ठोकी दूसरी सेंचुरी