अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, सहवाग का ‘महारिकॉर्ड’ कर सकते हैं ध्वस्त
भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा वीरेंद्र सहवाग का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। 109 रन बनाते ही रोहित शर्मा सहवाग को पीछे छोड़ते हुए भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे। 16000 रनों का आंकड़ा वे पहले ही छू चुके हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की शृंखला खेली जा रही है। इसका पहला मैच भारत ने 7 विकेट से जीत लिया था, लेकिन रोहित शर्मा उस मैच में केवल 16 रन ही बना सके थे और रन आउट हो गए थे। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून, बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। वे अगर अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 109 रन बना देते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल, यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है।
सहवाग से सिर्फ 109 रन पीछे हैं रोहित शर्मा
वीरेंद्र सहवाग मौजूदा समय में भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ओपनिंग करते हुए अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 16119 रन बनाए। हाल ही में रोहित शर्मा ने भी बतौर भारतीय सलामी बल्लेबाज 16000 रन पूरे किए हैं और सहवाग के बाद ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बैटर हैं। रोहित शर्मा के मौजूदा समय में बतौर सलामी बल्लेबाज कुल 16010 रन हैं। उन्हें वीरेंद्र सहवाग को पीछे करने के लिए कुल 109 रनों की जरूरत है। ऐसे में अगर वे दूसरे वनडे में इतने रन बना देते हैं तो भारत की ओर सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे और सहवाग का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे।
भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 सलामी बल्लेबाजों में पहले स्थान पर फिलहाल. वीरेंद्र सहवाग हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। इस सूची में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर का नाम है, जबकि चौथे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं। सचिन ने 15335 रन बतौर ओपनर बनाए, जबकि गावस्कर ने 12258 रन बनाए हैं। शिखर धवन लिस्ट में पांचवें और सौरव गांगुली 6वें स्थान पर हैं।
भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज
16119 - वीरेंद्र सहवाग
16010 - रोहित शर्मा
15335 - सचिन तेंदुलकर
12258 - सुनील गावस्कर
10867 - शिखर धवन
9157 - सौरव गांगुली
पहले मैच में रन आउट हो गए थे रोहित शर्मा
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में भी रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन शुभमन गिल के साथ विकटों के बीच हुई मिस अंडरस्टैंडिंग के कारण वे 16 रनों के स्कोर पर ही रन आउट हो गए। ऐसे में रोहित शर्मा के और तमाम भारतीय क्रिकेट को पसंद करने वाले लोगों को उम्मीद होगी कि वे दूरसे वनडे मैच में शतकीय पारी खेलें और महारिकॉर्ड अपने नाम करें।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



