तो इस वजह से रोहित शर्मा खेलना चाहते हैं 2027 वर्ल्ड कप, कहा- मुझे पता है कि जीतने का…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उतरने का बेसब्री से इंतजार है। 50 ओवर फॉर्मेट का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। यह टूर्नामेंट अगले साल अक्टूबर में शुरू होगा।

Rohit Sharma
गुवाहाटी वनडे के दौरान रोहित शर्मा

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर नजर है। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं। रोहित की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी ट्रॉफी 2025 जीती। हालांकि, रोहित को कभी वनडे वर्ल्ड कप जीतना नसीब हुआ। उनके नेतृत्व में भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दिल तोड़ दिया। रोहित अब बतौर प्लेयर 50 ओवर फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। उन्होंने खुलकर इस बारे में बात की है। 39 वर्षीय रोहित इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक (75 गेंदों में 101) ठोका। रोहित के शतक और कप्तान शुभमन गिल (133 गेंदों में नाबाजद 223) के दोहरे शतक के दम पर भारत ने 406 रनों का ऐतिहासिक टारगेज चेज किया।

'मुझे पता है कि वर्ल्ड कप जीतने का...'

दरअसल, रोहित से भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे से पहले जियोस्टार पर पूछा गया कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतना उनके लिए क्या मायने रखेगा? 'हिटमैन' ने जवाब में कहा, ''आने वाला वनडे वर्ल्ड कप जीतना शानदार होगा, मैं बस इतना ही कहूंगा। मैं अभी फुल सर्कल या ऐसी किसी चीज के बारे में नहीं सोचूंगा। भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना एक खास एहसास है। मैंने टी20 फॉर्मेट में दो बार इसका अनुभव किया है। मैं 2007 में सिर्फ 20 साल का युवा था। यह एक बड़ा टूर्नामेंट था और अपने पहले साल में वर्ल्ड कप जीतना शानदार रहा। फिर हमने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती और उसके बाद लगभग 11 साल तक हम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके। इसलिए, जब हमने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता तब एहसास हुआ कि यह कितना जरूरी था। वह एहसास अभी भी काफी हद तक अंदर है। इसलिए, मुझे पता है कि वर्ल्ड कप जीतने का एहसास कैसा होता है। यही वजह है मैं उस एहसास को दोबारा पाना चाहता हूं। हमने तब जो लुत्फ उठाया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उस एहसास की कोई बराबरी नहीं कर सकता। इसलिए वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए बहुत अहम है, क्योंकि मैं उस एहसास को फिर से महसूस करना चाहता हूं, जिसका हमने हाल ही में अनुभव किया था।''

'अभी से अक्टूबर 2027 के बारे में सोचने से...

रोहित ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप की राह और बहुत आगे की सोचने के बजाय वर्तमान में रहने पर कहा, ''मैं जो हासिल करना चाहता हूं, वह यह है कि मैं 2027 तक खुद को पर्याप्त रूप से सक्षम बनाए रखूं। इसके लिए खुद को फिट रखना है, कड़ी मेहनत करना है और आने वाले हर टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म करना है। मुझे इसी बारे में सोचना है और यही करना है। मेरा फिलहाल लक्ष्य यह है कि जो भी अभी मेरे सामने है, मैं उसे सही तरीके से करूं। अभी से अक्तूबर 2027 के बारे में सोचने से मुझे अपने खेल में मदद नहीं मिलेगी। जो चीज मेरी मदद करेगी, वह है वर्तमान में रहना और मेरी राह में आने वाले हर पड़ाव को पार करके आगे बढ़ना। मैं जिंदगी में ऐसे ही कदम-दर-कदम आगे बढ़ा हूं। अब भी मुझे ऐसा ही करना है। मेरा मतलब है कि मुझे कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है। जिस तरह से मेरा अब तक का सफर रहा है, मैं इसे उसी तरह आगे बढ़ाना चाहता हूं। अपनी बैटिंग पर कड़ी मेहनत करता रहना, अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करता रहूं, टीम में खिलाड़ियों की मदद करना, जहां भी जरूरत हो, अनपना इनपुट देना, बस इतना ही।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तो इस वजह से रोहित शर्मा खेलना चाहते हैं 2027 वर्ल्ड कप, कहा- मुझे पता है कि