रोहित शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, IPL में कर दिया बड़ा कारनामा!
रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 78 रनों की धमाकेदार पारी खेल इतिहास रच दिया है। वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा का आगाज आईपीएल 2026 में धमाकेदार अंदाज में हुआ। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की खिताब जीतकर T20I से रिटायरमेंट ले चुके हिटमैन अब सिर्फ आईपीएल में ही टी20 फॉर्मेट खेलते हुए नजर आते हैं। फैंस रोहित को मैदान पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, हिटमैन भी फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 78 रनों की शानदार पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान इतिहास रच दिया है और उन्होंने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।
यह रिकॉर्ड है एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का। रोहित शर्मा से पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। किंग कोहली ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने PBKS के खिलाफ 36 मैचों में 1159 रन बनाए हैं।
अब रोहित शर्मा ने विराट कोहली से यह ताज छीन लिया है। हिटमैन ने केकेआर के खिलाफ 78 रनों की पारी खेल यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा के नाम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अब 36 मैचों में 1161 रन हो गए हैं। वह अब एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने यह रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए बनाया है।
IPL में एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन-
रोहित शर्मा- 1161 vs CSK
विराट कोहली- 1159 vs PBKS
विराट कोहली- 1146 vs CSK
डेविड वॉर्नर- 1134 vs PBKS
विराट कोहली- 1130 vs DC
बात MI vs KKR मैच की करें तो, कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए अजिंक्य रहाणे के तूफानी अर्धशतक की मदद से 220 रन बोर्ड पर लगाए थे। रहाणे ने 67 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनके अलावा अंगकृश रघुवंशी ने भी 51 रन बनाए थे। 221 के टारगेट का पीछा मुंबई इंडियंस ने 5 गेंदें और 6 विकेट शेष रहते किया। रियान रिकल्टन ने 81 तो रोहित शर्मा ने 78 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर को 3 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


