VIDEO: रोहित शर्मा का इंग्लैंड में आखिरी मैच के बाद आ गया वो इंटरव्यू, जिसका सभी को इंतजार था
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा का इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में हिटमैन ने अपने रिटायरमेंट की अफवाओं पर बात की है। बीसीसीआई ने खुद इस इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने स्टार ओपनर रोहित शर्मा के इंटरव्यू का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में हिटमैन अपने रिटायरमेंट की अफवाओं पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी वनडे से पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मैच से पहले इन सभी अफवाओं पर पूर्ण विराम लगाय दिया था। लॉर्ड्स में शतक जड़ रोहित ने अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब दिया।
बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए एक वीडियो में रोहित शर्मा कहते नजर आ रहे हैं कि जब से उन्होंने डेब्यू किया है तब से बाहर से ऐसा शोर उन्हें सुनाई देने को मिल रहा है। हालांकि उन्होंने साथ यह भी कहा कि इस शोर के बिना मजा भी नहीं है।
रोहित शर्मा ने इंटरव्यू में कहा, "देखो, मेरा काम बैटिंग करना है, आओ और खेलो, अपने देश को रिप्रेजेंट करो, टीम को रिप्रेजेंट करो। जब से मैंने डेब्यू किया है, मुझे यही करने को कहा गया है, इसलिए मैं यही करने जा रहा हूं।
जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से शोर है। और जब तक मैं यहां रहूंगा, यह हमेशा रहेगा। इसलिए यह ज्यादा मायने नहीं रखता। मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं। अभी मेरा पूरा फोकस इसी पर है। और शोर तो होने दो।
अगर शोर नहीं होगा, तो मजा नहीं आएगा। मेरा काम अंदर है, उनका काम बाहर है। मैं इसे ऐसे ही देखता हूं।"
विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा ने खेले 400 इंटरनेशनल मैच
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी पहली ऐसी भारतीय जोड़ी बन गई है, जिसने 400 इंटरनेशनल मैच साथ खेले हो। विराट के साथ अपनी दोस्ती पर भी हिटमैन ने इस दौरान बात की। लॉर्ड्स वनडे के दौरान दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी हुई थी। इस पार्टनरशिप के टूटते ही भारत मैच में पिछड़ गया।
उन्होंने कहा, “हमने अपना पूरा करियर एक साथ खेला है, इसलिए उन्हें बीच में रखना अच्छा लगा। हमारी बहुत सारी पार्टनरशिप रही हैं, साथ में बैटिंग करना हमेशा मजेदार होता है। हम एक-दूसरे को बहुत समझते हैं, बीच में आइडिया शेयर करना और यह देखना कि हम क्या कर सकते हैं, हमेशा अच्छा लगता है। हम दोनों के बीच बहुत सारी बातें होती हैं।"
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


