रोहित शर्मा ने शतक लगाकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा रविवार को बतौर भारतीय सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 45 शतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाया। वह लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पूर्व कप्तान ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह इसके साथ वनडे में ऐतिहासिक मैदान पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने। इस मैच से पहले ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि रोहित का ये आखिरी वनडे मैच है। हालांकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया था। उनका वनडे में ये 34वां शतक है।

बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा शतक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को लॉर्ड्स में 84 गेंद में अपना 34वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही बतौर ओपनर वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। इस सेंचुरी की बदौलत बतौर भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 46 शतक हो गए हैं। जबकि सचिन ने 45 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 36 शतक लगाए हैं। सुनील गावस्कर के नाम 34 और शिखर धवन ने 24 शतक मारे हैं।

भारतीय ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

46 - रोहित शर्मा

45 - सचिन तेंदुलकर

36 - वीरेंद्र सहवाग

34 - सुनील गावस्कर

24 - शिखर धवन

विजटिंग देशों में सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा का इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने यहां पर 8 शतक लगाए हैं। इसके साथ ही वह विजटिंग देशों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने यूएई में सात शतक लगाए हैं। सईद अनवर ने भी यूएई में इतने ही शतक मारे हैं। एबी डिविलियर्स और क्विंटन डिकॉक ने भारत में 7-7 शतक जड़े हैं।

एक साथ 400 मैच खेलने वाले खिलाड़ी

2007 और 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने के बाद से, रोहित और कोहली ने भारतीय क्रिकेट के बदलाव को न केवल देखा है, बल्कि उसे आकार भी दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ 400वां मैच खेलने उतरे हैं। उनकी यह उपलब्धि उन्हें एक साथ सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली जोड़ियों की सर्वकालिक सूची में सातवें स्थान पर लाती है। श्रीलंका के कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने 550 मैचों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं, उनके बाद तिलकरत्ने दिलशान और जयवर्धने (426) और संगकारा-दिलशान (418) का नंबर आता है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।