SENA के 'सिक्सर किंग' बने रोहित शर्मा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड हुआ धुआं-धुआं; टॉप 5 में विराट कोहली कहां?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rohit Sharma Sixes against SENA Teams: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ पांच छक्के ठोके। दिग्गज भारतीय ओपनर ने एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Rohit Sharma Sixes against SENA Teams
रोहित शर्मा SENA रिकॉर्ड

भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में बल्ला बोला। उन्होंने ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने 110 गेंदों में 138 रन जुटाए, जिसमें 17 चौके और पांच सिक्स शामिल हैं। यह लॉर्ड्स में किसी भारतीय बल्लेबाज की पहली सेंचुरी है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने सेंचुरी से जुड़े अनेक रिकॉर्ड बनाए। हालांकि, रोहित ने सिक्स जड़ने के मामले में भी एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में SENA टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले प्लेयर बन गए हैं। क्रिकेट में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को SENA कहा जाता है। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक छक्के मारने वाले भारतीय क्रिकेटर (61) हैं।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड हुआ धुआं-धुआं

39 वर्षीय रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड धुआं-धुआं कर SENA के 'सिक्सर किंग' का खिताब हासिल किया है। वह SENA में कुल 346 सिक्स लगा चुके हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज गेल ने यहां 342 छक्के जमाए। बता दें कि ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वधिक सिक्स का रिकॉर्ड रोहित के नाम ही दर्ज है। उन्होंने 662 सिक्स लगाए हैं। उनके बाद गेल (553 सिक्स) हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेसनल से संन्यास ले चुके रोहित अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। SENA टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में भारत के सुपरस्टार क्रिकेट विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 182 सिक्स उड़ाए हैं। कोहली ने लॉर्ड्स वनडे में 60 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले।

SENA टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

346 - रोहित शर्मा

342 - क्रिस गेल

182 - विराट कोहली

177 - एमएस धोनी

176 - शाहिद अफरीदी

रोहित शर्मा का शतक गया बेकार

गौरतलब है कि रोहित के शतक पर पानी फिर गया। भारत को लॉर्ड्स में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 388 का टारगेज दिया और भारत ने सात विकेट गंवाकर 360 रन जुटाए। इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। रोहित का शुरुआती दो मैचों में बल्ला नहीं चला था। हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि रोहित लॉर्ड्स वनडे के बाद इंटरनेशनल रिटायरमेंट ले सकते हैं। हालांकि, रोहित ने शतक ठोककर आलोचकों को बल्ले से करारा जवाह दिया। उन्होंने मैच के बाद कहा कि वह अपनी फ़ॉर्म को लेकर हो रही आलोचना से परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी 'शोर' ने कभी भी उनके खेलने के तरीके पर असर नहीं डाला है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।