रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जो किया, वो कोई नहीं कर पाया; 'शतकीय बम' से टूटा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rohit Sharma Lords Century: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक जमाया। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

Rohit Sharma Lords Century
रोहित शर्मा लॉर्ड्स शतक

इंग्लैंड में शुरुआती दो मैचों में धमाल नहीं मचाने वाले रोहित शर्मा का रविवार को तीसरे वनडे में बल्ला गरजा। उन्होंने लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक शतक ठोका। वह यहां सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने 388 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 110 गेंदों में 138 रन बनाए। उन्होंने 17 चौके और पांच छक्के लगाए। यह उनके वनडे करियर का 34वीं सेंचुरी है। रोहित ने लॉर्ड्स में जो किया, वो कोई नहीं कर पाया। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ऐसा किया। रोहित साथ ही भारत के लिए वनडे सेंचुरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2012 में 38 साल और 327 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाया था।

रोहित शर्मा ने ये कारनामे भी किए

रोहित ने इसके अलावा सचिन का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वह बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। रोहित अब तक 46 शतक मार चुके हैं। सचिन ने ओपनर के रूप में 45 शतक जड़े। रोहित किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले मेहमान प्लेयर्स की लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में कुल 8 वनडे शतक ठोके हैं। सचिन और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सात-सात जबकि साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और क्विंटन डिकॉक ने भारत में सात-सात सेंचुरी लगाई। वैसे, इंग्लैंड में ओवरऑल सर्वाधिक वनडे शतक का रिकॉर्ड जो रूट (10) के नाम दर्ज है। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रूट ने 10 शतक लगाए हैं।

ODI में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय

39 साल 80 दिन - रोहित शर्मा

38 साल 327 दिन - सचिन तेंदुलकर

38 साल 113 दिन - मोहिंदर अमरनाथ

37 साल 185 दिन - विराट कोहली

रोहित ने की दो दमदार साझेदारियां

रोहित ने लॉर्ड्स वनडे में कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 147 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह लॉर्ड्स में वनडे में भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। गिल ने 84 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली। गिल 25वें ओवर में आदिल राशिद का शिकार बने। इसके बाद, रोहित ने विराट कोहली के साथ (60 गेंदों में 74) के संग दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। रोहित की पारी का अंत 39वें ओवर में हुआ। उन्हें जैकब बेथल ने बोल्ड किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।