Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit sharma Becomes Fourth Indian to Amass 20000 runs in international cricket virat kohli sachin tendulkar dravid
रोहित शर्मा ने पूरे किए 20,000 इंटरनेशनल रन, सचिन-द्रविड़ और कोहली के क्लब में एंट्री

रोहित शर्मा ने पूरे किए 20,000 इंटरनेशनल रन, सचिन-द्रविड़ और कोहली के क्लब में एंट्री

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 20,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। वह सचिन, द्रविड़ और कोहली के क्लब में शामिल हुए।

Dec 06, 2025 07:22 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 से अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बाद ये कीर्तिमान स्थापित करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 34357 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली ने 27910 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ के नाम 24208 रन हैं। रोहित शर्मा ने शनिवार को अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान 20,000 रन पूरे किए।

ये भी पढ़ें:कप्तान राहुल लेकिन रोहित ने की मनमानी, कुलदीप को बार-बार रिव्यू लेने से रोका

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच में तीन छक्के लगाकर वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा ने 277 वनडे मैचों में 352 छक्के जड़कर छक्का लगाने का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम यह रिकॉर्ड था जिन्होंने 398 एक दिवसीय मैच खेलकर 351 छक्के मारे थे। रोहित के नाम अब 354 छक्के हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |