Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit Sharma becomes 7th Indian to complete 100 catches in ODI Cricket as fielder
रोहित शर्मा ने फील्डर के तौर पर पूरा कर लिया शतक, हिटमैन ने और लंबी कर ली अपनी उपलब्धियों की लिस्ट

रोहित शर्मा ने फील्डर के तौर पर पूरा कर लिया शतक, हिटमैन ने और लंबी कर ली अपनी उपलब्धियों की लिस्ट

संक्षेप:

रोहित शर्मा ने फील्डर के तौर पर एक खास शतक पूरा कर लिया है। रोहित शर्मा भारत के सातवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 100 कैच एक फील्डर के तौर पर पूरे किए हैं।  

Sat, 25 Oct 2025 12:26 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े शतक लगाने के लिए जाने जाते हैं। बल्ले से तो रोहित शर्मा ने कई बार शतक वनडे क्रिकेट में लगाया है, लेकिन फील्डर के तौर पर अब रोहित शर्मा ने अपने करियर के अंतिम पड़ाव में एक खास शतक पूरा किया है। रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर फील्डर 100वां कैच पकड़ा है और वे ऐसा करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या इससे ज्यादा कैच एक फील्डर के तौर पर पकड़ने का कमाल किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोहित शर्मा से पहले भारत के लिए 100 या इससे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड, विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना और सौरव गांगुली ने बनाया है। विराट के नाम 163, अजहर के नाम 156, तेंदुलकर के नाम 140, द्रविड़ 124, रैना 102 और गांगुली के नाम 100 कैच वनडे क्रिकेट में लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा ने जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में जारी तीसरे वनडे मैच में दूसरा कैच पकड़ा, वैसे ही उनके वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैचों की संख्या 100 हो गई।

भारत के लिए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच

163 - विराट कोहली

156-मोहम्मद अजहरुद्दीन

140 -सचिन तेंदुलकर

124 -राहुल द्रविड़

102 -सुरेश रैना

100 -सौरव गांगुली

100 -रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा दुनिया के 34वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 100 कैच इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में पकड़े हैं। अपने 276वें वनडे इंटरनेशनल मैच में रोहित ने कैचों का शतक पूरा किया। सिडनी में रोहित ने पहला कैच मिचेल ओवेन का स्लिप में पकड़ा और फिर दूसरा कैच नैथन एलिस का पकड़ा। इस सीरीज के पहले मैच में भी रोहित ने एक कैच पकड़ा था। दूसरे मैच में उन्होंने कोई कैच नहीं पकड़ा था। इस सीरीज में कई उपलब्धि रोहित अपने नाम कर चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |