तीसरे ODI में रोहित शर्मा ने 13 साल बाद कर दिया कमाल, बैटिंग में नहीं फील्डिंग में हासिल की खास उपलब्धि

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती तीन विकेट लेने में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर कैच पकड़े। इसके साथ रोहित शर्मा एक पारी के शुरुआती तीन विकेटों में शामिल रहने और योगदान देने वाले चौथे भारतीय फील्डर बन गए हैं। 13 साल बाद किसी भाऱतीय ने यह कारनामा किया है।

rohit sharma take 3 catch vs afg 3rd odi

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीराज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान शाहीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने अब तक अपने पांच विकेट खो दिए हैं और टीम सम्मानजनक स्कोर बना पाएगी या नहीं इस पर भी सवालिया निशान हैं। इस बीच इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वे कैच पकड़ने के मामले में सौरव गांगुली और सुरेश रैना जैसे भारतीय खिलाड़ियों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार, 20 जून को चेन्नई में खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के शुरुआती तीनों विकटों के कैच पकड़े। अफगानिस्तान का पहवा विकेट पांच रनों के स्कोर पर गिरा जब रहमनुल्लाह गुरबाज को प्रसिद्ध कृष्णा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। उसके बाद टीम का दूसरा विकेट रहमत शाह के रूप में 26 रनों के स्कोर पर गिरा। इस बार भी गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा थे और फील्डर रोहित शर्मा थे। अफगानिस्ता का तीसरा विकेट 28 रन के स्कोर पर तब गिरा जब इब्राहिम जादरान प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शॉट खेलने की फिराक में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए।

इस तरह रोहित शर्मा एक ही फील्डर द्वारा एक ही पारी में पहले तीन विकेट लेने में सहयोग देने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने यह कारनामा भारत के लिए 13 साल बाद किया है। इससे पहले साल 2013 में सुरेश रैना ने ऐसा काम श्रीलंका के खिलाफ किया था। भारत की ओर से सबसे पहले एक ही पारी के पहले तीन विकेट में एक ही फील्डर द्वारा कैच किए जाने वाले खिलाड़ी के रूप में सौरव गांगुली का योगदान था। उन्होंने साल 2002 में बड़ौदा में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था। इसके बाद मनोज तिवारी ने साल 2011 में नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह खास उपलब्धि हासिल की थी। सुरैश रैना ने साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था और अब रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ यह खास उपबल्धि हासिल की है।

एक ही फ़ील्डर का एक पारी में पहले तीन विकेट लेने में योगदान (भारत)

सौरव गांगुली बनाम वेस्ट इंडीज, बड़ौदा, 2002

मनोज तिवारी बनाम वेस्टडइंडीज नॉर्थ साउंड, 2011

सुरेश रैना बनाम श्रीलंका कार्डिफ, 2013

रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई 2026*

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।