रोहित शर्मा-विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 में कर सकते हैं ‘लियोनेल मेसी’ जैसा कमाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव वर्ल्ड कप 2027 में भारत के बहुत काम आएगा। मोहम्मद कैफ ने लियोनेल मेसी से इन दो भारतीय दिग्गजों की तुलना की। मेसी की टीम फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में है।

Rohit Sharma, Virat Kohli, Lionel Messi

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के दो लीजेंड प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली की तुलना अर्जेंटीना के फुटबॉलर ‘लियोनेल मेसी’ से की है। कैफ का कहना है कि जैसे मेसी के अनुभव के दम पर अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंची है, वैसी ही भूमिका रोहित और विराट 2027 वर्ल्ड कप में भारत के लिए निभा सकते हैं। मेसी ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कोई गोल नहीं किया, मगर उनके दो बेहतरीन असिस्ट के दम पर अर्जेंटीना उस नॉकआउट मैच में दो गोल करने में कामयाब रही। अर्जेंटीना ने आखिरी कुछ मिनट में बाजी पलट इंग्लैंड को 2-1 से हरा लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

मोहम्मद कैफ ने क्रिकबज के शो पर कहा, "2027 का फेज बहुत इंपॉर्टेंट होगा। लोग विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि यह आसान वर्ल्ड कप नहीं होगा। कंडीशन अलग होंगी, बाउंसी पिचें होंगी, और इंडिया को वहां इन दोनों प्लेयर्स की जरूरत होगी। हम पक्का चाहेंगे कि वे अब से ज्यादा से ज्यादा मैच खेलें और अच्छे फॉर्म में रहें।"

उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार से इन दोनों की तुलना करते हुए आगे कहा, "लियोनेल मेसी 39 साल के हैं और उनकी टीम FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने सेमीफाइनल में गोल नहीं किया, लेकिन एक असिस्ट किया। अनुभव से यही मिलता है। जब आपके पास युवा खिलाड़ी होते हैं जो काम पूरा कर सकते हैं, तो अनुभवी खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें कैसे गाइड करना है और मौके कैसे बनाने हैं, इसलिए जैसे मेसी अर्जेंटीना के लिए हैं, वैसे ही विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में भारत के लिए हैं।"

लियोनेल मेसी जीत का जश्न मनाते हुए

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि अनुभव की कीमत सभी खेलों में एक जैसी रहती है। कैफ ने कहा, "चाहे फुटबॉल हो या क्रिकेट, अनुभव बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को सबसे महान ODI खिलाड़ियों में से माना जाता है, इसलिए भारत को उनकी 100 परसेंट जरूरत होगी, खासकर कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में साउथ अफ्रीकी हालात में।"

बता दें, हाल ही में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर अफवाह उठी थी, जिसके बाद कैफ का यह बयान आया है। रिपोर्ट्स थीं कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं क्योंकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगर ने उन्हें साफ कर दिया था कि वह अब वर्ल्ड कप 2027 स्कीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि बीसीसीआई ने इन सभी अफवाओं को खारिजा किया और बताया कि रोहित शर्मा रिटायरमेंट नहीं लेने वाले हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।