रोहित शर्मा का '2.0 अवतार' IPL 2026 में विरोधी टीमों के लिये चिंता का सबब
रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 38 गेंद में 78 रन बनाये जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल के पहले मैच में जीत दर्ज की। मुंबई 2012 के बाद सीजन का पहला मैच जीता।

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले आईपीएल के इस सत्र के पहले मैच में रोहित शर्मा के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि रोहित का '2.0 अवतार' पूरे टूर्नामेंट में विरोधी टीमों के लिये चिंता का सबब रहेगा। 38 वर्ष के रोहित ने 38 गेंद में 78 रन बनाये जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया। कुंबले ने 'स्टार स्पोटर्स' से कहा ,'' लगता है कि रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में आ गए हैं। उनकी पारी से साबित हो गया है कि वह फिर से अपना दबदबा बनाने को तैयार हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे थे, मुझे उनके कैरियर के शीर्ष दिनों की याद आ गई।''
उन्होंने कहा, ‘’वरूण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे गेंदबाजों को छक्के लगाना आसान नहीं है लेकिन उसने इसे आसान बना दिया। उसने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और ब्रेक के बाद लौटने पर लय और टाइमिंग हासिल करने में पांच से सात दिन लगते हैं।''
कुंबले ने कहा, ‘’वह शानदार पारी थी। छक्के आसानी से लग रहे थे। इस पारी ने साबित कर दिया कि रोहित का यह अवतार आईपीएल की बाकी टीमों के लिये चिंता का सबब होगा।''
बात MI vs KKR मैच की करें तो, कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए अजिंक्य रहाणे के तूफानी अर्धशतक की मदद से 220 रन बोर्ड पर लगाए थे। रहाणे ने 67 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनके अलावा अंगकृश रघुवंशी ने भी 51 रन बनाए थे। 221 के टारगेट का पीछा मुंबई इंडियंस ने 5 गेंदें और 6 विकेट शेष रहते किया। रियान रिकल्टन ने 81 तो रोहित शर्मा ने 78 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर को 3 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


