रोहित शर्मा 7 साल बाद हुए नर्वस नाइंटीज का शिकार, 75वीं बार की 100 की साझेदारी; सचिन के क्लब में पहुंचे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। रोहित वनडे में 75वीं बार 100 से अधिक रन की साझेदारी का हिस्सा बने हैं।

Rohit sharma
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने से चूक गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। जिसके बाद रोहित और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला। रोहित शर्मा लगातार दूसरा शतक लगाने की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 92 के स्कोर पर उन्हें कीमो पॉल ने अपना शिकार बनाया।

रोहित ने सचिन के क्लब में बनाई जगह

रोहित शर्मा वनडे में पांचवीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने हैं। हालांकि पिछली बार वह 2019 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में 95 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शनिवार को करीब सात साल बाद रोहित वनडे में नर्वस नाइंटीज का शिकार बने। रोहित ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 बार शतक के करीब पहुंचकर पूरा नहीं कर सके, जबकि एक बार पाकिस्तान के साथ ऐसा हुआ है।

रोहित नाइंटीज में आउट होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित 92 रन बनाकर आउट हुए, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में उनकी उम्र 39 साल 156 दिन है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने 2011 में 38 साल 212 दिन की उम्र में नाइंटीज का शिकार हुए थे। भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर ने 37 साल 246 दिन की उम्र में शतक नाइंटीज में आउट हुए थे।

75वीं बार 100 से अधिक साझेदारी

रोहित शर्मा ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 132 गेंद में 137 रन की साझेदारी की। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में 75वीं बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस फॉर्मेट (वनडे) में सचिन तेंदुलकर (99) और विराट कोहली (88) के नाम उनसे ज्यादा सर्वाधिक शतकीय साझेदारी है। वहीं, रुतुराज गायकवाड़, रोहित के साथ 100+ रन की साझेदारी करने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत के चार रन पर दो विकेट गंवाने के बाद पारी को संभालने वाले रोहित ने अपनी 85 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। गायकवाड़ ने 69 गेंदों की संयमित पारी में एक चौका और चार छक्के जड़े। राहुल ने भारतीय पारी को विस्फोटक अंदाज में समाप्त करते हुए 87 गेंद में 10 चौके और छह छक्के जड़े। उन्होंने अपना नौवां वनडे शतक पूरा करने के बाद अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारत को 350 रन के पार पहुंचाया। पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद मौजूद थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित 7 साल बाद हुए नर्वस नाइंटीज का शिकार, सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचे