Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit and Kohli have done their job say SA captain Temba Bavuma ready for spin friendly pitches on India tour
'रोहित और कोहली अपना काम कर चुके', बावुमा ने दौरे से पहले ललकारा, पिच को लकेर भी बोले

'रोहित और कोहली अपना काम कर चुके', बावुमा ने दौरे से पहले ललकारा, पिच को लकेर भी बोले

संक्षेप:

अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा है कि वह भारत में टर्निंग विकेट पर खेलने के लिए तैयार है। उनका मानना है कि रोहित और कोहली अपना काम कर चुके हैं और अब गिल को वह दबदबा बनाने से रोकेंगे।

Wed, 8 Oct 2025 04:01 PMHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को अगले महीने भारत में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान ‘टर्निंग’ विकेट मिलने की उम्मीद है हालांकि शुभमन गिल की कप्तानी में मेजबान टीम ने संतुलित पिच पर खेलने में रूचि दिखाई है। अतीत में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में भारत ने टर्निग पिच पर खेलने पर जोर दिया है लेकिन गिल ने कहा कि वह ऐसी विकेट पर खेलना चाहते हैं जिनसे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिले। वहीं उन्होंने रोहित और कोहली के टेस्ट संन्यास पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के गत चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका को भारत में कोलकाता (14 से 18 नवंबर) और गुवाहाटी (22 से 26 नवंबर) में दो टेस्ट खेलने हैं। बावुमा ने सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों के दौरान मीडिया से कहा, ''भारत में स्पिनरों की मददगार पिच होंगी। अगर ऐसा हुआ तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी। आजकल टीमें अपने अनुकूल पिच तैयार कराती हैं , खासकर डब्ल्यूटीसी को देखते हुए।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत दौरा कभी आसान नहीं होता। लेकिन न्यूजीलैंड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह काफी प्रेरणास्पद है। भारत दौरे पर कई टीमों को सफलता नहीं मिली है। मैं केन विलियसन से टिप्स जरूर लूंगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना काम बखूबी कर चुके हैं और अब गिल की कप्तानी में नई पीढी पर भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने का जिम्मा है।

ये भी पढ़ें:ICC टेस्ट रैंकिंग में तगड़ी उठापटक, सिराज और जडेजा ने किया नया कारनामा

उन्होंने कहा ,‘‘नये दौर की शुरूआत हो चुकी है। रोहित और कोहली अपना काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत का दबदबा विश्व क्रिकेट में बनाया और मुझे यकीन है कि आगे भी भारत इसी कोशिश में होगा। हमारा काम है कि हम उन्हें दबदबा नहीं बनाने दें।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा अनुभव यही रहा है कि यहां के हालात में भारतीय स्पिनरों की गेंदबाजी और विदेशी स्पिनरों की गेंदबाजी में फर्क होता है। विदेशी स्पिनरों के लिये हालात के अनुरूप ढलने की चुनौती होती है। वे या तो तेज गेंद डालते हैं या सपाट।’’ बावुमा ने कहा कि वह भारत के कठिन दौरे के लिये तैयार हें और 2024-25 सत्र में न्यूजीलैंड को 3-0 से मिली जीत से प्रेरणा लेंगे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |