रियान पराग के कंधे की हुई सर्जरी, लंबे समय के लिए रहेंगे क्रिकेट के मैदान से दूर; फैंस को दिया अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय क्रिकेटर रियान पराग के दाहिने कंधे की सफल सर्जरी हुई है। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी शेयर की। उन्हें पूरी तरह फिट होने में काफी समय लगने वाला है।

रियान पराग के कंधे की हुई सर्जरी, लंबे समय के लिए रहेंगे क्रिकेट के मैदान से दूर; फैंस को दिया अपडेट

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की गुरुवार को दाहिने कंधे की सर्जरी हो गई। फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र के प्लेऑफ में पहुंचाने वाले पराग की सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला की निगरानी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुई। यह ऑलराउंडर जल्द ही बेंगलुरु में बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में उपचार के बाद उबरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। उनके अगस्त के तीसरे सप्ताह में दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाले 2026-27 घरेलू सत्र के शुरूआती हिस्से से बाहर रहने की संभावना है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ''फिलहाल उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं है क्योंकि पूरा ध्यान उनके पूरी तरह ठीक होने पर है। '' पराग को पहले दांबुला में चल रही त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन मांसपेशियों की चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था।

अब एक अलग चुनौती

असम के इस 24 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''कंधे की सर्जरी हो गई और सबकुछ अच्छा रहा। पिछले दो वर्षों ने मुझे इस तरह परखा है जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। कुछ अच्छे दिन थे, कुछ निराशाजनक दिन थे। अब एक अलग चुनौती आती है जिसमें सर्जरी से उबरने की प्रक्रिया, रिहैबिलिटेशन शामिल है। जल्द ही उसके लिए वापसी करूंगा जो मुझे पसंद है। '' त्रिकोणीय सीरीज के लिए पराग की जगह रुतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ में हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। जिसके कारण वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए थे। हालांकि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच में वापस आए लेकिन उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह फिट नहीं है। पराग एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में भी खेले थे। हालांकि इस दौरान उन्हें दिक्कत हुई। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक पराग बीसीसीआई की मेडिकल टीम के साथ इस समस्या को मैनेज कर रहे थे और सर्जरी को एक विकल्प के रूप में रखा गया था। डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि वह सर्जरी को तब तक टाल सकते हैं, जब तक यह उनके प्रदर्शन पर असर ना डाले। लेकिन मेडिकल टीम से सलाह लेने के बाद पैराग ने सर्जरी कराने का फैसला लिया।

बीसीसीआई ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा था, ''पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में रुतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है। उन्होंने उप-कप्तान रियान पराग की जगह ली है जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ‘’

तीन देशों की सीरीज के लिए भारत ए टीम:

तिलक वर्मा (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।