डेब्यू में धमाल मचाते ही मानव सुथार को इंग्लैंड से मिला ऑफर, स्पिनर की डील पर लगी मुहर
मानव सुथार इंग्लैंड के काउंटी क्लब वॉरिकशायर के साथ काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो राउंड के लिए जुड़ेंगे। सुथार ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर मानव सुथार काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए दिखेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के काउंटी क्लब वॉरिकशायर के साथ काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो राउंड के लिए शॉर्ट-टर्म डील साइन की है। क्लब ने बुधवार को इसकी घोषणा की। तेइस साल के सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट चटकाए जिसमें पहली पारी में 33 रन देकर छह विकेट भी शामिल हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी से भारत ने एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
मनाव सुथार ने पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत उन्हें ये मौका मिला। वह अब वॉरिकशायर की यॉर्कशायर और सोमरसेट के खिलाफ होने वाली मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत के लिए डेब्यू करने से पहले उन्होंने 29 फर्स्ट-क्लास मैचों में 129 विकेट लिए थे। वार्विकशायर ने कहा कि सुथार उनके गेंदबाजी आक्रमण को एक नया आयाम देंगे। प्रेस रिलीज में सुथार ने कहा कि वह एक ऐसी टीम से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं, जिसने इस सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है।
सुथार ने मैच के बाद 'जियो हॉटस्टार' से कहा, ''जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया और जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा, लाल गेंद का क्रिकेट ही मेरे लिए सब कुछ रहा है।'' उन्होंने कहा, ''यह खेल का सर्वोच्च शिखर है इसलिए चाहे मैं अंडर-19 क्रिकेट खेल रहा था या रणजी ट्रॉफी, मेरा लक्ष्य हमेशा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना ही रहा। (पदार्पण के दौरान मिलने वाली) कैप देते समय कुलदीप (यादव) भाई के शब्द बहुत प्रेरणादायक थे। सभी ने मेरा बहुत हौसला बढ़ाया और प्रेरित किया इसलिए यह वाकई बहुत खास लगा।''
सुथार ने कहा, ''(मुख्य कोच) गौतम (गंभीर) सर और कप्तान (शुभमन गिल) ने मुझे बताया कि मैं पदार्पण करने जा रहा हूं। यह बेहद गर्व का पल था क्योंकि जब से मैंने खेलना शुरू किया था तब से यह मेरा सपना था, मेरे पिता का सपना था और हर किसी का सपना था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूं।'' इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले सुथार ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के मौके के लिए तैयार रहना चाहते थे और लीग के दौरान लाल गेंद से अभ्यास करते रहे। उन्होंने कहा, ''जब टीम में मेरा नाम आया तो मैं आईपीएल के दौरान भी लाल गेंद से अभ्यास कर रहा था और सोच रहा था कि अगर मौका मिला तो मैं कैसे खेलूंगा।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



