Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rishabh Pant to lead India A in two four day games against South Africa India A Team announce
ऋषभ पंत को मिली इंडिया ए टीम की कप्तानी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले करेंगे कमबैक

ऋषभ पंत को मिली इंडिया ए टीम की कप्तानी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले करेंगे कमबैक

संक्षेप:

ऋषभ पंत को इंडिया ए टीम की कप्तानी मिली है। इंडिया ए टीम का ऐलान सिलेक्टर्स ने कर दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वे कमबैक करेंगे, क्योंकि इंग्लैंड के दौरे पर उनको चोट लगी थी। 

Tue, 21 Oct 2025 12:35 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ इस बात की पुष्टि हो गई है कि ऋषभ पंत मैदान पर कब वापसी करेंगे। ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन चोटिल हो गए थे और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान से दूर थे, लेकिन अब उनकी वापसी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए चार दिवसीय मैचों के साथ होगी। ऋषभ पंत को इंडिया ए टीम का कप्तान भी बनाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडिया ए को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 चार-चार दिवसीय मैच खेलने हैं। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इंडिया ए और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच 30 अक्टूबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 6 नवंबर से खेला जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसमें उपकप्तान ऋषभ पंत की वापसी इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी। इसके लिए टीम अक्टूबर के आखिर में घोषित हो सकती है। इंडिया ए के पहले मैच और दूसरे मैच के लिए टीम में थोड़ा बदलाव है, क्योंकि वनडे सीरीज से लौटने के बाद केएल राहुल समेत कई खिलाड़ी उस मैच में खेलेंगे।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में कप्तान को हटाने के लिए एक सीरीज ही काफी है, पूर्व क्रिकेटर का बयान

ऋषभ पंत के पहले 25 अक्टूबर से दिल्ली के लिए रणजी मैच खेलने की उम्मीद थी। शायद अब उनको वह मैच खेलने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि वे अपनी मैच फिटनेस इंडिया ए के मैचों में साबित कर सकते हैं। इसके अलावा एक बात और तय हो चुकी है कि मोहम्मद शमी को चयनकर्ता टेस्ट टीम में नहीं देखते, क्योंकि वे फिट हैं और इंडिया ए टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। इसको लेकर खूब बवाल हुआ है।

पहले चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन।

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |