Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rishabh Pant Shrugs Off Triple Blows Returns to Batting Against South Africa A
चोट लगने के बाद फिर बैटिंग करने उतरे ऋषभ पंत, इंजरी को लेकर डर हुआ खत्म

चोट लगने के बाद फिर बैटिंग करने उतरे ऋषभ पंत, इंजरी को लेकर डर हुआ खत्म

संक्षेप:

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ चल रहे अनाधिकारिक मैच के दौरान तीन बार शरीर पर गेंद लगी। जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद वह बल्लेबाजी के लिए उतरे।

Nov 08, 2025 04:32 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

भारत ‘ए’ के कप्तान ऋषभ पंत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए दोबारा मैदान पर उतरते ही चोट की चिंताओं को दूर कर दिया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के मैदान पर दिन के शुरुआती सत्र के अंतिम क्षणों में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शेपो मोराकी की गेंद पर तीन बार चोट लगने के बाद पंत को एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंत जब रिटायर हर्ट हुए तब वह 22 गेंद में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर आए। उन्हें बाद में बायें हाथ पर पट्टी बांधे देखा गया। पहली पारी में 24 रन बनाने वाले पंत को 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हर्ष दुबे के आउट होने के बाद उन्होंने हालांकि क्रीज पर दोबारा आकर चोट की चिंताओं को दूर किया।

इससे पहले टीम के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘टीम के फिजियो उन पर नजर रखे हुए हैं और अगर जरूरत महसूस हुई तो वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। पंत को रिवर्स पुल खेलने के प्रयास में मोराकी की गेंद हेलमेट पर लगी। इसके बाद सामान्य तरीके से पुल शॉट खेलते समय उनकी कोहनी पर चोट लगी। भारतीय विकेटकीपर को फिर पेट के हिस्से पर गेंद लगी जिससे वह दर्द से कराह उठे।

ये भी पढ़ें:अभिषेक को रोक पाना नामुमकिन, T20I में सबसे तेज पूरे किए 1000 रन; SKY रह गए पीछे

तीनों ही मौकों पर उन्हें चिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ी। इंडिया ‘ए’ के कोच ऋषिकेश कानितकर ने आखिरकार पंत को वापस लौटने को कहा, जबकि वह बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे। पहली पारी में 24 रन बनाने वाले पंत को 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |