सिराज को आया गुस्सा ऋषभ पंत को मांगनी पड़ी माफी, DRS नहीं लेना रोहित को पड़ा भारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश की शुरुआत भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में काफी खराब रही है। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने मिलकर दूसरे दिन के लंच ब्रेक से पहले तीन बांग्लादेशी गेंदबाजों को पवेलियन वापस भेज किया है। सिराज को भी एक विकेट मिल सकता था।

ऋषभ पंत की गलती से मोहम्मद सिराज को नहीं मिला विकेट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश को पहली पारी के पहले ही ओवर एक झटका दे दिया था। बुमराह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शादमान को आउट कर भारत को चेन्नई टेस्ट में पहली सफलता दिलाई थी। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया 376 रनों पर ऑलआउट हो गई और इसके बाद बांग्लादेशी पारी शुरू हुई। बांग्लादेश ने दो रनों पर पहला विकेट गंवा दिया था और स्कोर 3.5 ओवर में 8 रन पर दो विकेट हो सकता था, लेकिन ऋषभ पंत की गलती के चक्कर में मोहम्मद सिराज के खाते में विकेट नहीं आ पाया। दरअसल सिराज का दूसरा ओवर था और जाकिर हसन के खिलाफ पांचवीं गेंद पर उन्होंने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की। पूरी टीम इंडिया ने अपील की, लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया। इसके बाद सिराज कप्तान रोहित शर्मा से रिव्यू लेने की बात कहने लगे, लेकिन पंत ने इससे मना किया।

इसे भी पढ़ेंः अश्विन के पिता को पता था कि बेटा कुछ खास करेगा, डीके ने सुनाया किस्सा

पंत विकेटकीपर के तौर पर सबसे करीब से गेंद को देख पाए, उन्होंने रोहित से कहा, ‘हाइट नहीं है, निकल जाएगा लेग साइड’, मतलब गेंद में हाइट का मसला नहीं है, लेकिन लेग स्टंप मिस हो जाएगा। कप्तान रोहित ने पंत के कहने पर डीआरएस नहीं लिया। कुछ देर बाद स्क्रीन पर हॉकआइ दिखाया गया, जहां तीन रेड दिख रहे थे, विकेट- हिटिंग, इम्पैक्ट- इनलाइन, पिचिंग- इनलाइन… ये तीन रेड बताते हैं कि अगर भारत ने डीआरएस लिया होता, तो लंच ब्रेक से पहले सिराज के खाते में भी एक विकेट होता।

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान के बाद हसन का भारत में पंजा, रच डाला इतिहास

बड़ी स्क्रीन पर जब हॉकआई रिप्ले दिखा, तो सिराज के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया, वहीं ऋषभ पंत ने अपनी जगह पर खड़े होकर गलती मानी और ऐसा लगा कि उन्होंने इसके लिए सिराज से माफी भी मांगी। जाकिर तब दो रन बनाकर खेल रहे थे। जाकिर हालांकि पंत की इश गलती का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए और तीन रन बनाकर आकाश दीप का शिकार बने। आकाश दीप ने लंच ब्रेक से ठीक पहले अपने दूसरे ओवर में जाकिर के अलावा मोमीउल को भी आउट किया।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सिराज को आया गुस्सा पंत को मांगनी पड़ी माफी, आखिर ऐसा हो क्या गया?