संजू सैमसन की राह पर चले ऋषभ पंत, किस्मत बदलने के लिए ले ली युवराज सिंह की शरण

Mar 11, 2026 12:26 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को स्टार बनाने में मदद की है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप से एक महीने पहले संजू सैमसन भी उनके शरण में पहुंचे थे, जबकि अब ऋषभ पंत ने भी इस पूर्व महान ऑलराउंडर की उंगली पकड़ी है। 

संजू सैमसन की राह पर चले ऋषभ पंत, किस्मत बदलने के लिए ले ली युवराज सिंह की शरण

ऋषभ पंत कमाल के क्रिकेटर हैं, लेकिन ये बात कहने में आपको नियम व शर्तें लागू वाला रास्ता अपनाना होगा। ऐसा इसलिए है कि ऋषभ पंत कमाल के क्रिकेटर तो हैं, लेकिन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही ऐसा नजर आता है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनके आंकड़े अच्छे नहीं हैं। ये हर कोई जानता है। यही वजह है कि अब आईपीएल 2026 से ठीक पहले अपने व्हाइट बॉल करियर को बचाने के लिए ऋषभ पंत ने पूर्व महान ऑलराउंडर युवराज सिंह की शरण ली है, जो अभिषेक शर्मा के मेंटर हैं और संजू सैमसन को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मेंटर कर चुके हैं।

वैसे तो कमबैक की कहानियां भारतीय क्रिकेट में फेमस हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ही उठाकर देखें तो ईशान किशन ने डोमेस्टिक क्रिकेट की फॉर्म के आधार पर वापसी की और दमदार टूर्नामेंट उनके लिए रहा। संजू सैमसन शुरू में टीम से बाहर रहे, लेकिन अंत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। दो दमदार विकेटकीपर टी20 क्रिकेट में हमारे पास हैं। वनडे में केएल राहुल मेन विकेटकीपर हैं। ऐसे में ऋषभ पंत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में जगह बनाना कठिन है। उनकी वापसी तभी हो सकती है, जब वे कुछ तूफानी करके दिखाएं।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में भारत क्या, दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाजों में इस समय ऋषभ पंत का नाम है, लेकिन वह ये बात जानते हैं कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह टी20 टीम से कोसों दूर हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में भी फाइनल 15 में होते हुए भी वे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाएंगे, जब तक कि केएल राहुल वहां हैं। यही वजह है कि उन्होंने बाएं हाथ के इस पूर्व दिग्गज को अपना नया गुरु बनाने का फैसला किया है।

आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे ऋषभ पंत हाल ही में युवराज सिंह के साथ अपनी बल्लेबाजी पर काम करते नजर आए। खुद लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जबकि कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। युवराज सिंह पहले ही अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं, जबकि कुछ समय के लिए संजू सैमसन के साथ भी उन्होंने काम किया हुआ है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।