टेस्ट में ऋषभ पंत धोनी से बहुत बड़े बल्लेबाज हैं, दोनों के बीच तुलना गलत, अश्विन ने कह दी बड़ी बात
भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत और धोनी की तुलना को लेकर एक बहुत बड़ी बात कही है। अश्विन ने कहा है कि धोनी की तुलना में ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में बेहद शानदार हैं।

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत और धोनी की तुलना को लेकर एक बहुत बड़ी बात कही है। अश्विन ने कहा है कि धोनी की तुलना में ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में बेहद शानदार हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऋषभ पंत से धोनी की कोई तुलना ही नहीं है। पंत बहुत आगे की चीज है, उसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों से तुलना ही नहीं करनी चाहिए।
ऋषभ पंत और धोनी की तुलना ही गलत, पंत बड़े बल्लेबाज हैं
अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात में खेल पत्रकार विमल कुमार से चर्चा के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि "यह तुलना ही गलता है। ऋषभ और धोनी में टेस्ट बैटर्स में कंपैरिजन है ही नहीं। ऋषभ को मैं दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों के साथ मैं रखूंगा। इंडियन विकेटकीपर बैट्समैन के साथ ऋषभ को कंपेयर ही मत करो। ऋषभ पंत की तुलना दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट आदि से होनी चाहिए, धोनी और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों से नहीं।"
पंत की पेडेगरी का कोई प्लेयर नहीं, बस एक कमी
पंत की एकमात्र कमी पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि "ऋषभ पंत के प्रदर्शन में रत्ती भर भी कमी नहीं है। वह एक हाई क्वालिटी प्लेयर है। लेकिन अगर टीम को अगर जरूरत पड़ेगी तो वह इससे दूर नहीं जा सकते कि परिस्थितां कैसा खेलने को कह रही हैं। वह अपने मन मुताबिक नहीं खेल सकते, टीम की जरूरत के अनुसार ही खेलना होगा। यही एक क्रिटिसिज्म मैं ऋषभ के ऊपर रख रहा हूं कि कई बार टीम की जरूरत को भूलकर भी शॉट्स खेल देते हैं। इसके अलावा वह शानदार विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। ऋषभ पंत ने अपने अग्रेसिव इंटेट को टीम से भी ऊपर रखा है यही एकमात्र दिक्कत पंत के साथ है। इसके अलावा वह अलग ही पैडिगरी का प्लेयर है। उनके टक्कर में कोई इंडिया में है ही नहीं।"
ऋषभ पंत को टेस्ट की उपकप्तानी और सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने से अश्विन नाखुश
बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के लिए चुनी गई टेस्ट टीम के दौरान बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को भारतीय टीम के उपकप्तान पद से हटाकर केएल राहुल को उनकी जगह बना दिया गया। इसके भी रविचंद्रन अश्विन सहमत नहीं दिखे। इसके अलावा अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेट से हटाए जाने पर भी आपत्ति जताई और इस तरह के व्यवहार को ठीक नहीं माना।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



