IPL 2026 में ऋषभ पंत पर बढ़ा प्रदर्शन का दबाव, मालिक ने कहा- ऐसा करना ही होगा
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 27 करोड़ की कीमत पर बिकने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के लिए दबाव बढ़ गया है। पिछला सीजन ऋषभ पंत के लिए बल्ले और कप्तानी दोनों से औसत रहा था। उनके मालिक ने कहा है ट्रॉफी जीतनी ही होगी।
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 27 करोड़ की कीमत पर बिकने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के लिए दबाव बढ़ गया है। पिछला सीजन ऋषभ पंत के लिए बल्ले और कप्तानी दोनों से औसत रहा था। आईपीएल 2026 में उनसे सभी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि लीग के 19वें संस्करण के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने पंत पर अपने बयान से प्रदर्शन का दवाब और बढ़ा दिया है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने सीधे शब्दों में कहा है कि टीम को अगर सम्मान पाना है तो प्लेऑफ तक पहुंचना ही काफी नहीं है, बल्कि अब ट्रॉफी जीतनी होगी और प्रदर्शन करके देना होगा। गोयनका ने कहा कि फ्रेंचाइजी अभी भी अपनी पहचान बना रही है और लीग में सफलता का माप केवल निरंतरता के बजाय ट्रॉफियों से किया जाता है।
उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि असली पहचान अभी भी विकसित हो रही है। किसी भी खेल टीम के लिए जब तक आप जीत नहीं जाते, तब तक आपको ट्रॉफी उठाने के साथ मिलने वाला सम्मान और प्रेम नहीं मिलता।” उन्होंने अपनी टीम के सकारात्मक पहलू पर बात करते हुए बता दिया कि टीम को किस चीज से सम्मान मिलता है। उन्होंने बताया कि हमम दो बार प्लेऑफ में पहुंचे हैं, लेकिन सिर्फ इतना ही पर्याप्त नहीं है। गोयनका ने कहा कि "हां, हम दो बार प्लेऑफ़ में पहुंचे हैं, लेकिन यह बिल्कुल पर्याप्त नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि "आप कभी जीतते हैं, कभी हारते हैं, लेकिन हमें अपनी पहली ट्रॉफी जीतनी ही होगी।"
जियोस्टार पर बातचीत के दौरान गोयनका ने अपनी टीम के सकारात्मक पहलुओं और नए खिलाड़ियों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2025 में हमारे प्रमुख गेंदबाज चोटिंल थे उसके बाद भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। गोयनका ने बीते साल सलामी बल्लेबाज मिच मॉश और एडेन मार्करम के शानदार प्रदर्शन पर प्रकाश डाला और दिग्वेश राठी को भी उभरता हुआ क्रिकेटर बताया। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 में हमें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना है और टीम संतुलन को देखना है। टीम को व्यक्तिगत प्रदर्शन पर निर्भर रहने के बजाय एक टीम के रूप में परफॉर्म करना होगा।
बता दें कि ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 में 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम का अगला मैच 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। इसके बाद टीम 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ और 11 अप्रैल को गुजरात जायंट्स के साथ भिड़ेगी।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



