ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, एमएस धोनी का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त; नंबर-1 बनने के करीब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rishabh Pant Breaks MS Dhoni Record: ऋषभ पंत विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। वह ओवरऑल लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Rishabh Pant
ऋषभ पंत

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोमवार को मैच के दूसरे अर्धशतक लगाया। उन्होंने 88 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन जोड़े। यह उनके टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक है। पंत ने अर्धशतकीय पारी के दौरान एक नया इतिहास रच डाला। वह टेस्ट क्रिकेट में घर के बाहर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। वह अवे/न्यूट्रल टेस्ट में अब तक 2545 रन बना चुके हैं। पंत ने पूर्व दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में विदेशी धरती पर कुल 2496 रन बटोरे।

नंबर-1 बनने के करीब ऋषभ पंत

28 वर्षीय पंत अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर्स की ओवरऑल लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर (2514) को पछाड़ा। पंत से आगे सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने घर के बाहर 2634 टेस्ट रन बनाए। वहीं, पंत ने टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वालों की लिस्ट में गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। पंत 52 टेस्ट में 102 सिक्स के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट में 100 सिक्स उड़ाए। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम (107 सिक्स) दूसरे नंबर पर हैं जबकि इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (138 सिक्स) शीर्ष पर काबिज हैं।

अवे/न्यूट्रल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर

2545- ऋषभ पंत

2496 - एमएस धोनी

1209 - फारुख इंजीनियर

1109 - सैयद किरमानी

901 - किरण मोरे

अवे टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर्स

2634 - एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

2545 - ऋषभ पंत (भारत)

2514 - मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका)

2496 - एमएस धोनी (भारत)

2198 - एलन नॉट (इंग्लैंड)

2142 - एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)

ऋषभ पंत को होना पड़ा था रिटायर्ड हर्ट

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन पहला सेशन भारत के नाम रहा। बारत ने इस दौरान सारांश जैन (6) का विकेट गंवाकर 119 रन बटोरे। लग रहा था कि पंत लंच ब्रेक के बाद शतक लगाने पर फोकस करेंगे लेकिन वह दूसरे सेशन की पहली गेंद पर आउट हो गए। उन्हें केशर नुवांथा ने 113वें ओवर में अपना शिकार बनाया। पंत ने ध्रुव जुरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रनों की पार्टनरशिप की। गौरतलब है कि पंत पंत मैच के पहले दिन चोटिल हो गए थे। उन्हें हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। पंत ने दूसरे दिन तीन रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, एमएस धोनी का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त