ऋषभ पंत ने टेस्ट में 100वां छक्का लगाकर रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rishabh Pant 100 Test Sixes: ऋषभ पंत ने भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मैच के चौथे दिन टेस्ट में छक्कों का सैकड़ा पूरा कर लिया है। वह अर्धशतक लगा चुके हैं।

Rishabh Pant
ऋषभ पंत

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को इतिहास रच डाला। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय और पहले एशियन प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन हासिल की। यह उनका 51वां टेस्ट मैच है। पंत टेस्ट में सबसे कम पारियों और सबसे कम गेंदों में 100 सिक्स कंप्लीट करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। पंत ने 89 पारियों और 4918 गेंदें में ऐसा किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने 130 पारियों और 6578 गेंदों में सिक्स की सेंचुरी पूरी की थी।

पंत ऐसा करने वाले चौथे प्लेयर

पंत ने भारत की दूसरी पारी में लाहिरु कुमार द्वारा डाले गए 37वें ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में हवाई फायर करने के बाद ऐतिहासिल कारनामा किया। उन्होंने छक्का लगाते ही टेस्ट में अपना 20वां अर्धशतक भी कंप्लीट किया। 28 वर्षीय पंत टेस्ट इतिहास में 100 या उससे अधिक जड़ने वाले चौथे प्लेयर हैं। उनसे पहले यह कारनामा गिलक्रिस्ट, न्यूजीलैंड के पूर्ल दिग्गज ब्रेंडन मैकुलम और इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंजाम दिया। स्टोक्स ने 122 टेस्ट में 128 सिक्स उड़ाए। उन्होंने इसी साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। मैकलुम ने 101 टेस्ट में 107 छक्का जमाए। गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मुकाबलों में 100 छक्के उड़ाए।

टेस्ट में 100 छक्कों तक पहुंचने के लिए गेंदें

4918 गेंदें - ऋषभ पंत

6578 गेंदें - एडम गिलक्रिस्ट

9042 गेंदें - बेन स्टोक्स

9756 गेंदें - ब्रेंडन मैकुलम

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 प्लेयर

138 - बेन स्टोक्स

107 - ब्रेंडन मैकुलम

100 - ऋषभ पंत

100 - एडम गिलक्रिस्ट

98 - क्रिस गेल

98 - टिम साउदी

97 - जैक्स कैलिस

91 - वीरेंद्र सहवाग

90 - एंजेलो मैथ्यूज

88 - रोहित शर्मा

पंत की पारी का अंत किसने किया?

गॉल टेस्ट की बात करें तो पंत ने पहली पारी में 62 गेंदों में 39 रन बनाए थे, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। पंत ने दूसरी पारी में 69 गेंदों में 66 रनों का योगदान दिया, जिसमें उनके बल्ले से आठ चौके और दो छक्के निकले। उनकी पारी का अंत लाहिरु कुमारा ने 41वें ओवर में किया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद को पुल कोशिश की मगर विकेटकीपर ने कैच पकड़ लिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा (9) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। पंत ने श्रीलंका में भारतीय विकेटकीपर द्वारा तीसरा सर्वोच्च व्चक्तगत स्कोर बनाया है। एमएस धोनी ने यहां 2010 में आयोजित टेस्ट में 76 और ऋद्धिमाना साहा ने 2017 में 67 रनों की पारी खेली थी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऋषभ पंत ने 100वां छक्का लगाकर रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड किया ध्वस्त