रिंकू सुंह का कैच छोड़ना राजस्थान रॉयल्स को पड़ा 96 लाख महंगा! नंद्रे बर्गर से हुई थी भारी मिस्टेक

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

HT के इम्पैक्ट कैलकुलेशन मेथड के अनुसार रिंकू का इनिंग्स में टोटल बैटिंग इम्पैक्ट 76.37 था, और उसमें से 68.28 कैच छूटने के बाद आया। तो उनका लगभग 89.4 परसेंट बैटिंग इम्पैक्ट तब आया जब RR कैच छोड़ा।

रिंकू सुंह का कैच छोड़ना राजस्थान रॉयल्स को पड़ा 96 लाख महंगा! नंद्रे बर्गर से हुई थी भारी मिस्टेक

क्या किसी खिलाड़ी का कैच छूटना किसी टीम के लिए 96 लाख रुपये महंगा पड़ सकता है? जी हां, ऐसा कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान हुआ, जो रविवार दोपहर कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया था। इस मैच के दौरान 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए जब राजस्थान रॉयल्स की टीम 73 के स्कोर पर 5 विकेट खो चुकी थी, तब केकेआर के पास रिंकू सिंह का विकेट हासिल कर उन पर और दबाव डालने का मौका था। पारी के 11वें ओवर में रिंकू सिंह का एक कैच राजस्थान के खिलाफ नंद्रे बर्गर से 8 के निजी स्कोर पर छूटा। उनकी इस गलती के बाद रिंकू ने आरआर को वापसी का मौका नहीं दिया। रिंकू ने 34 गेंदों पर 5 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 53 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने कैच छूटने के बाद 45 रन बनाए।

Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रॉयल्स को रिंकू सिंह का कैच छोड़ना लगभग 96 लाख महंगा पड़ा।

HT के इम्पैक्ट कैलकुलेशन मेथड के अनुसार रिंकू का इनिंग्स में टोटल बैटिंग इम्पैक्ट 76.37 था, और उसमें से 68.28 कैच छूटने के बाद आया। तो उनका लगभग 89.4 परसेंट बैटिंग इम्पैक्ट तब आया जब RR कैच छोड़ा। आसान शब्दों में कहें तो उनकी इनिंग्स की लगभग पूरी वैल्यू कैच मिस होने के बाद आई। इस मैच के लिए हर इम्पैक्ट पॉइंट की वैल्यू लगभग 1.4046 लाख थी। इन दोनों को गुणा करने पर कैच छूटने के बाद बैटिंग वैल्यू लगभग ₹95.9 लाख मिलती है, जो छूटे हुए कैच की मॉनेटरी कॉस्ट है।

KKR ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

रिंकू सिंह की इस पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 की पहली जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इससे पहले केकेआर ने 6 मैच खेले थे, 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 मैच बारिश की भेंट चढ़ा था।

केकेआर के स्टार परफॉर्म्स का भी प्रदर्शन पिछले 6 मैचों में कुछ खास नहीं रहा था। मगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रिंकू सिंह के अलावा वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे दिग्गज गेंदबाज भी चमके जिन्होंने अपनी फिरकी में आरआर के बल्लेबाजों को खूब फंसाया। वरुण चक्रवर्ती ने 3 तो नरेन ने 2 विकेट चटकाए। दोनों ही गेंदबाज इस मैच के दौरान काफी किफायती भी रहे। चक्रवर्ती ने 3.50 की तो नरेन ने 6.50 की इकॉनमी से रन खर्च किए।

केकेआर इस जीत के बाद अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बना हुआ है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।