'सही हो या गलत, भारत न सिर्फ...', पाकिस्तान के हेड कोच ने अपनी टीम को दिखाया आइना
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भारतीय टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत मीलों आगे है। दोनों देशों ने एक दशक से भी अधिक समय से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है।

पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन ने अपनी टीम को आइना दिखाया है और भारत की शान में कसीदा पढ़ा। उन्होंने कहा कि भारत बहुत आगे है। हालांकि, कोच ने यह भी कहा कि पाकिस्तान का आकलन सिर्फ चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ रिजल्ट से नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकाल में पाकिस्तान के प्रदर्शन में गिरवाट की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने 2025 एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच को छोड़कर हर मुकाबला जीता, जो उनकी नजर में टीम के ओवरऑल प्रदर्शन में सुधार को दर्शाता है। भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को फाइनल समेत तीन बार रौंदा था।
'सही हो या गलत, भारत न सिर्फ...',
माइक हेसन ने क्रिकइंफो से कहा, ''पिछले साल एशिया कप में हमने भारत के खिलाफ मैच को छोड़कर बाकी सभी मुकाबले जीते थे। सही हो या गलत, पाकिस्तान का आकलन इस बात से होता है कि वे भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है। और इस समय भारत न सिर्फ सबसे अच्छी टीम है बल्कि वे मीलों आगे हैं।'' बता दें कि भारत और पाकिस्तान की केवल मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भिड़ंत होती है। दोनों देशों ने 2012-13 के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है। भारत और पाकिस्तान का पिछली टक्कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी। भारत ने कोलंबो के मैदान पर 175/7 का स्कोर बनाने के बाद पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाई थी। पाकिस्तान टीम सुपर-8 राउंड से बाहर हो गई थी जबकि भारत चैंपियन बना।
‘हमारे लिए एक साल में करीब…’
हेड कोच ने आगे कहा, ''टी20 वर्ल्ड कप में हम सुपर-8 में इंग्लैंड से हार गए थे। हैरी ब्रूक ने शतक लगाया था। यह बहुत करीबी मैच था। हमने भारत को छोड़कर बाकी सभी मैच जीते। 2023-2025 से हम आईसीसी इवेंट्स में पूल से बाहर नहीं गए। ऐसे में आप दुनिया में आठवें नंबर से अचानक मुकाबला करने नहीं जा सकते, जब तक कि आप क्रिकेट के ज्यादा रेगुलर मैच जीतना शुरू न कर दें। हमारे लिए एक साल में अपने करीब 20 प्रतिशत मैच जीतने से लगभग तीन-चौथाई गेम जीतना बहुत जरूरी है।"
हेसन के अंडर इतनी सीरीज जीती
जब से हेसन ने कमान संभाली है, पाकिस्तान ने दो टी20 ट्राई सीरीज जीती हैं, और छह द्विपक्षीय टी20 सीरीज में से सिर्फ एक गंवाई है। पाकिस्तान का वनडे रिकॉर्ड थोड़ा मिला-जुला है। पाकिस्तान ने हाल में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका पर जीत दर्ज की। हालांकि, यह भी सच है कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बेस्ट टीमें पाकिस्तान नहीं भेजीं। हेसन का कहना है कि पाकिस्तान सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस को कंट्रोल कर सकता है और उसे बेहतर बनाने पर फोकस कर सकता है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



