वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित हैं 2 विश्व कप जीतने वाले कप्तान, बोले- T20 क्रिकेट से…

Bhasha, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रिकी पोंटिंग को चिंता है कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग के दुनिया भर में लगातार विस्तार के बीच वनडे क्रिकेट धीरे-धीरे व्यस्त होते जा रहे क्रिकेट कैलेंडर में अपनी जगह खो सकता है।

virat kohli, rohit sharma
विराट कोहली, रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को चिंता है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी लीग के दुनिया भर में लगातार विस्तार के बीच एकदिवसीय क्रिकेट धीरे-धीरे व्यस्त होते जा रहे क्रिकेट कैलेंडर में अपनी जगह खो सकता है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग को आशंका है कि आने वाले वर्षों में अधिक टी20 लीग के उभरने के साथ एकदिवसीय क्रिकेट 'कम से कम' खेला जाएगा। हालांकि, उनका मानना है कि जब तक प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देश टेस्ट क्रिकेट में निवेश करते रहेंगे, तब तक यह फॉर्मेट फलता-फूलता रहेगा।

लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया को जिताने वाले कप्तान पोंटिंग ने पीटीआई के साथ विशेष बातचीत में कहा, ''जैसे-जैसे महीने और साल बीतेंगे और दुनिया भर में अधिक से अधिक टी20 क्रिकेट खेला जाएगा तथा अधिक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट शुरू होंगे, वैसे-वैसे 50 ओवर का क्रिकेट कम खेले जाने की आशंका बढ़ती जाएगी। यह अपरिहार्य है।'' यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस फ्रेंचाइजी का सह-मालिक है।

वनडे फॉर्मेट में 13,704 रन बनाने वाले पोंटिंग का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे 'बड़े चार' देश टेस्ट क्रिकेट को मजबूत स्थिति में बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा, ''मुझे इस फॉर्मेट में खेलना पसंद है, लेकिन कहीं ना कहीं कुछ तो छोड़ना होगा। जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और शायद दक्षिण अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तब तक टेस्ट क्रिकेट मजबूत रहेगा। ऐसा होगा। इसलिए कुछ ना कुछ तो कम होगा और स्पष्ट रूप से वह 50 ओवर का क्रिकेट है।''

टी20 लीग की बढ़ती संख्या और क्या इससे खिलाड़ियों के लिए अंततः बहुत अधिक क्रिकेट हो सकता है, इस सवाल पर पोंटिंग ने माना कि बढ़ती फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं के लिए क्रिकेट कैलेंडर में जगह बनानी ही होगी। पोंटिंग के ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व साथी डेविड वॉर्नर का मानना है कि क्रिकेट अंततः क्लब फुटबॉल जैसे मॉडल की ओर बढ़ सकते हैं। हालांकि, उनके अनुसार इसके रास्ते में कई बाधाएं हैं। वॉर्नर ने कहा, ''मैंने हमेशा सोचा था कि समय के साथ यह शायद इंग्लिश प्रीमियर लीग मॉडल जैसा हो जाएगा, लेकिन क्रिकेट में समस्या यह है कि जब आपके पास इतनी सारी अलग-अलग फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताएं हों तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है।''

नियमों में करना होगा बदलाव- पोंटिंग

उन्होंने आगे कहा, ''एक और चीज स्थानीय और विदेशी खिलाड़ियों की संख्या है। नियमों में पूरी तरह बदलाव करना होगा। ईपीएल में मेरा मानना है कि आप जितने चाहें उतने खिलाड़ी खिला सकते हैं।'' वॉर्नर ने यह भी कहा कि बढ़ते टी20 कैलेंडर से खिलाड़ियों के सामने चुनौतियां और अवसर दोनों पैदा हो रहे हैं, विशेषकर एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों के लिए। हालांकि, लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना चुनौती है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित हैं 2 WC जीतने वाले कप्तान, कहा- T20 से…