रोहित शर्मा क्यों नहीं ले रहे रिटायरमेंट? रिकी पोंटिंग बोले- एक काम अधूरा है, जिसे वह...

रोहित शर्मा क्यों नहीं ले रहे रिटायरमेंट? रिकी पोंटिंग बोले- एक काम अधूरा है, जिसे वह...

संक्षेप:

  • रोहित शर्मा ODI क्रिकेट से रिटायरमेंट क्यों नहीं ले रहे? इसके पीछे का कारण रिकी पोंटिंग ने बताया है। उन्होंने सही नब्ज पकड़ी है। उनका कहना है कि एक काम अधूरा है, जिसे वे शायद फिनिश करने की सोच रहे हैं।

Mar 12, 2025 11:09 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

2021 में जब रोहित शर्मा 34 साल के थे तो उनको टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी। 2022 में पहली बार उन्होंने आईसीसी इवेंट में कप्तानी की। टीम टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई। अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत हार गया और उसी साल वनडे विश्व कप का फाइनल भी भारत ने गंवाया। हालांकि, इसके बाद टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उनकी कप्तानी में भारत ने जीती और अब वे कुछ महीने के बाद 38 साल के हो जाएंगे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से टी20 विश्व कप जीतने के बाद वे रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में उनके वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर बातें हो रही हैं, लेकिन रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वे रिटायरमेंट नहीं ले रहे। इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि रोहित के दिमाग में ये बात है कि उनको कब रिटायर होना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आईसीसी रिव्यू पर मेजबान क्रिस्टल अर्नाल्ड के साथ बात करते हुए पोंटिंग ने कहा कि रोहित ने जब यह घोषणा की होगी तो उनके दिमाग में कोई खास लक्ष्य रहा होगा। उन्होंने कहा, "जब आप अपने करियर के उस बिंदु पर पहुंचने लगते हैं, तो हर कोई आपके रिटायर होने का इंतजार कर रहा होता है। मुझे नहीं पता कि क्यों, जब आप अभी भी उतना ही अच्छा खेल सकते हैं, जितना उन्होंने (फाइनल में) खेला है, मुझे लगता है कि वह बस उन सवालों को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिश कर रहे थे और कह रहे थे, 'नहीं, मैं अभी भी काफी अच्छा खेल रहा हूं। मुझे इस टीम में खेलना पसंद है। मुझे इस टीम का नेतृत्व करना पसंद है।"

read moreये भी पढ़ें:
CT जीतकर शांत नहीं बैठेंगे गंभीर, तैयार करेंगे अगले 3 ICC इवेंट का ब्लूप्रिंट

रिकी पोंटिंग ने हिटमैन को लेकर आगे कहा, "और मुझे लगता है कि उन्होंने जो कहा, उसका मतलब है कि उनके मन में अगले (50 ओवर) विश्व कप (2027 में) खेलने का लक्ष्य अवश्य होगा।" पोंटिंग का मानना ​​है कि रोहित के दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 पुरुष क्रिकेट विश्व कप तक कप्तान बने रहने के फैसले के पीछे एक अधूरे काम को फिनिश करने की भावना हो सकती है। ये अधूरा काम है वनडे विश्व कप जीतना, जो वे 2023 में चूक गए थे। 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में उनको हार मिली थी।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, "मुझे लगता है कि शायद यह तथ्य कि वे पिछले फाइनल मैच को हार गए थे और वह कप्तान थे, शायद यही बात उनके दिमाग में चल रही है। टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे विश्व कप जीतने की कोशिश में बस एक और मौका है। मेरा मतलब है कि जब आप उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलते हुए देखेंगे, तो आप यह नहीं कहेंगे कि उनका समय अभी खत्म हो गया है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |