रिकी पोंटिंग ने बताया कैसे सूर्यकुमार यादव के एक भरोसे ने टीम इंडिया को दिला दी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का एनालिसिस किया, जिन्होंने भारत को ऐतिहासिक तीसरा T20 वर्ल्ड कप जिताने में मदद की। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अहमदाबाद के मैदान पर खिताबी जीत हासिल की।

रिकी पोंटिंग ने बताया कैसे सूर्यकुमार यादव के एक भरोसे ने टीम इंडिया को दिला दी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को लेकर बात की। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि भले ही वह बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने टीम को लीड किया, उसके लिए उनकी तारीफ बनती है। रिकी पोंटिंग ने ये भी कहा कि नंबर वन बैटर अभिषेक शर्मा और ओपनर संजू सैमसन फॉर्म में नहीं थे तो उस समय सूर्या ने कैसे इनसे बात की होगी? ये बड़ा सवाल है।

भारतीय टीम टूर्नामेंट की पसंदीदा था, लेकिन जब साउथ अफ्रीका से सुपर 8 के मैच में टीम को हार मिली तो फिर टीम के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को भी झटका लगा था। वहां से कप्तान सूर्या ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर कॉम्बिनेशन बदला और फिर टीम इंडिया लगातार दो सुपर 8 के मैच, सेमीफाइनल और फिर फाइनल जीतकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बन गई। लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाला भारत पहला देश बना है। हालांकि, इस बीच कप्तान की फॉर्म डामाडोल रही।

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में संजना गणेशन के साथ बातचीत में कहe कि कप्तानी का असली मापदंड बंद दरवाजों के पीछे होता है। उन्होंने कहा, "यह इस बारे में ज्यादा है कि वे मैदान के बाहर क्या करते हैं, वे चीजें जो लोग नहीं देखते और वे अपने खिलाड़ियों के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर उनका खुद का समय बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन फिर भी वह आखिर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े खड़े हैं।"

कप्तानी करना तब आसान होता है, जब…

उन्होंने आगे कहा, "एक पुराने कप्तान के तौर पर मैं जानता हूं कि जब आप अपनी सबसे अच्छी बैटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो कप्तानी सच में मुश्किल हो सकती है और जब आप अच्छी बैटिंग कर रहे होते हैं, तो कप्तानी सच में आसान हो सकती है। यह देखना वाकई दिलचस्प होता कि पिछले कुछ हफ्तों में सूर्या ने अभिषेक (शर्मा) और संजू (सैमसन) के साथ कैसे बातचीत की होगी। यहीं पर सच्ची लीडरशिप की असली कहानियां सामने आएंगी।"

अभिषेक शर्मा की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नंबर वन बल्लेबाज के तौर पर हुई थी, लेकिन पहली तीन पारियों में उनका खाता नहीं खुला था। इसके बाद 15, 10 और 9 का स्कोर भी आया। इस दौरान एक अर्धशतक भी उन्होंने बनाया, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ था। हालांकि, फाइनल में 21 गेंदों में 52 रनों की पारी से सब बदल गया। संजू सैमसन शुरुआत में प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। आखिरी में उन्हें मौका मिला। 97 रनों की पारी सुपर 8 के आखिरी मैच में खेली, जो वर्चुअल नॉकआउट था। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल में भी 89-89 रनों की पारी खेलकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।