ऋचा घोष के नाम पर बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, हो गया ऐलान! वर्ल्ड कप जीतने के बाद 22 वर्षीय खिलाड़ी के लिए बड़ा सम्मान

ऋचा घोष के नाम पर बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, हो गया ऐलान! वर्ल्ड कप जीतने के बाद 22 वर्षीय खिलाड़ी के लिए बड़ा सम्मान

संक्षेप:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सिलीगुड़ी में एक स्टेडियम बनाया जाएगा जिसका नाम वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर ऋचा घोष के नाम पर रखा जाएगा। ऋचा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली बैटर रहीं।

Nov 11, 2025 09:34 am ISTBhasha कोलकाता
share

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सिलीगुड़ी में एक स्टेडियम बनाया जाएगा जिसका नाम वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर ऋचा घोष के नाम पर रखा जाएगा। उत्तर बंगाल का सिलीगुड़ी 22-वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज घोष का गृहनगर है, जिन्होंने वुमेंस वर्ल्ड कप जीत में प्रमुख भूमिका निभाई थी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को हराकर आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता। आईसीसी ने लगभग 40 करोड़ तो बीसीसीआई ने 51 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान किया। इसके बाद राजनेता और राज्य सरकारें अपने-अपने खिलाड़ियों के लिए तरह-तरह की प्राइज मनी या सम्मान का ऐलान कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
गिल के पास WTC में बाबर को पछाड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

बनर्जी ने सिलीगुड़ी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘...‘ऋचा क्रिकेट स्टेडियम’ चांदमणि टी एस्टेट में 27 एकड़ के भूखंड पर बनाया जाएगा। यह बंगाल की एक चमकदार खेल प्रतिभा, ऋचा को सम्मानित करने और उत्तर बंगाल के युवा क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने का एक तरीका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार द्वारा यह परियोजना जल्द ही शुरू की जाएगी।’’

घोष को शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 'बंग भूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया गया और सोने की एक चेन भेंट की गई।

read moreये भी पढ़ें:
अर्शदीप और कुलदीप यादव को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

ऋचा घोष के लिए वुमेंस वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट शानदार रहा था, उन्होंने 8 मैचों में 133.52 के उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 235 रन बनाए थे, उनका स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी बैटर में सबसे अधिक था।

ऋचा घोष इस वर्ल्ड कप में शतक से चूक गई, मगर उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऋचा के बल्ले से वुमेंस वर्ल्ड कप में 12 छक्के निकले।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |