इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप के रोमांचक वार्मअप मैच में भारत को हराया, ऋचा घोष ने की चौकों की बरसात
इंग्लैंड महिला टीम ने कार्डिफ में टी20 विश्व कप वॉर्म अप मैच में भारत को 5 रन से मात दी। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 166 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार को भारत को टी20 विश्व कप के वॉर्म अप मैच में 5 रन से हराया। ऋचा घोष ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को जीत की उम्मीद जगाई थी लेकिन आखिरी ओवर में वह आउट हो गईं। भारत एक गेंद शेष रहते ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमी जोन्स और नेट स्कीवर ब्रंट की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम खराब शुरुआत से उबर नहीं सकी। हालांकि ऋचा ने आखिरी ओवरों में कुछ बड़े शॉट लगाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाए। टी20 विश्व कप के वॉर्म अप मैचों में भारत का ये आखिरी मुकाबला था, इससे पहले टीम वेस्टइंडीज से भिड़ी थी।
ऋचा घोष की तूफानी पारी
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन ही बना सकीं। विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। वह 6 गेंद में 13 रन ही बना पाईं। यास्तिक भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन आठवें ओवर में यास्तिका पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 17 गेंद में 15 रन का योगदान दिया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर कुछ देर बाद 18 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुईं। भारती फुलमाली ने बड़े शॉट खेलने लेकिन 17 गेंद में 18 रन ही बना सकी। राधा यादव ने 9 गेंद में 16 रन बनाए। श्रेयंका पाटिल और क्रांति गौड एक-एक रन ही बना पाई। ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाकर भारत को टारगेट के करीब पहुंचाया लेकिन अंतिम ओवरों में वह चौथी गेंद पर पवेलियन लौट गईं। उन्होंने आखिरी ओवर में एक चौका और छक्का लगाया। ऋचा ने 36 गेंद में 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए।
भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया। एमी जोंस ने 45 गेंदों में (64), कप्तान नैट शिवर-ब्रंट 45 गेंदों में (57) रनों की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी पारी में आठ-आठ चौके लगाये। डैनियल गिब्सन ने 12 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिये। शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरणी और राधा यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



