रिटायरमेंट के बाद भी वही पुराना गदर, वनडे कप में बेन स्टोक्स ने ठोक दिया दमदार शतक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके बेन स्टोक्स डोमेस्टिक क्रिकेट में एक्टिव हैं और उन्होंने वनडे कप में एक दमदार शतक जड़ा है। उनकी टीम 250 से ज्यादा रनों का पीछा कर रही थी। 

Ben Stokes
बेन स्टोक्स का शतक

इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन अभी भी वे प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। इंग्लैंड में वे डोमेस्टिक क्रिकेट डरहम के लिए खेल रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद पहले ही मैच में बेन स्टोक्स ने दमदार शतक जड़ा और अपनी टीम को वनडे कप के मैच में जीत दिलाई। इससे साबित हो गया है कि शायद वे रिटायर्ड क्रिकेटर के तौर पर अब दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग्स में खेलते नजर आ सकते हैं और उनका निशाना फिर से आईपीएल में खेलना भी होगा।

वनडे कप का मैच डर्बी में डर्बीशायर और डरहम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में डर्बीशायर की टीम के कप्तान हैरी कैम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। स्कोरबोर्ड पर 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 256 रन बनाए। 112 रनों की पारी 118 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से मार्टिन एंडरसन ने खेली, जबकि 48 रन ब्रूक गेस्ट ने बनाए। डरहम की ओर से ल्यूक रॉबिन्सन ने 3 विकेट निकाले, जबकि 2 विकेट शैफिकुल्लाह गफारी ने चटकाए। 1-1 विकेट जेम्स मिंटो और जॉर्ड ड्रिसेल को मिली। बेन स्टोक्स ने 9 ओवर में सिर्फ 38 रन दिए, लेकिन विकेट उन्हें नहीं मिला।

स्टोक्स ने जड़ा दमदार शतक

वहीं, जब इस मैच में डरहम की टीम 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उतनी अच्छी शुरुआत नहीं मिली। 24 रन पर 2 विकेट टीम ने गंवा दिए थे। हालांकि, तीसरे विकेट के लिए एक साझेदारी हुई, क्योंकि नंबर चार पर बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। विल रोड्स 60 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन स्टोक्स क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने पहले अर्धशतक पूरा किया और फिर 116 गेंदों में शतक ठोक दिया। 123 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से वे 108 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई।

क्यों खेल रहे हैं बेन स्टोक्स?

आपके दिमाग में भी सवाल हो रहा होगा कि जब आखिरकार बेन स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं तो फिर घरेलू क्रिकेट में क्यों एक्टिव हैं? इसके पीछे का कारण साफ है कि वह खुद को टी20 लीग्स के लिए तैयार कर रहे हैं। लंबे समय तक उनका फोकस रेड बॉल क्रिकेट पर था, लेकिन अब वे पूरी तरह व्हाइट बॉल क्रिकेट में आपको दिखाई देंगे। हालांकि, सिर्फ घरेलू क्रिकेट और फिर टी20 लीग्स में। आईपीएल 2027 में भी वह खेलते हुए आपको नजर आ सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।