
Red Fort Delhi Blast: गौतम गंभीर समेत बीसीसीआई अध्यक्ष ने जताया दुख, शिखर धवन का भी आया रिएक्शन
दिल्ली ब्लास्ट पर पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, जो बीजेपी सांसद भी रह चुके हैं उनका रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिवारों को शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोटक ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, वहीं कई लोग घायल हुए। इस घटना के बाद सरकार समेत सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर हैं और मुंबई-कोलकाता जैसे सभी बड़े शहरों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस हादसे पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, जो बीजेपी सांसद भी रह चुके हैं उनका रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिवारों को शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। वहीं उनके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनाज का भी रिएक्शन सामने आया है।
गौतम गंभीर ने लिखा, “दिल्ली में हुए विस्फोट में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों को शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
वहीं हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष बने मिथुन मनाज ने लिखा, “लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन 1 के पास हुए विस्फोट की चिंताजनक खबर आ रही है। विचार और प्रार्थनाएं।”
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, “दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में हुई दुखद मौतों से बेहद दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। आइए हम सब सुरक्षित और सतर्क रहें।”
पुलिस ने इस मामले में UAPA के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां सभी एंगल से पड़ताल कर रही हैं। दिल्ली धमाके में इस्तेमाल कार में को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आईं हैं। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने यह पता लगाया है कि विस्फोट से पहले यह कार कहां-कहां गई और किन रास्तों से होते हुए लाल किले के पास घटना स्थल तक पहुंची थी। पता चला है कि करीब 4 बजे कार सुनहरी मस्जिद पार्किंग में गई थी और दो घंटे तक रही। अभी यह नहीं पता चला है कि कार को वहां रखने का क्या मकसद था। धमाके के वक्त कार में तीन लोगों के सवार होने की बात सामने आई है।






