RCBW vs UPW WPL 2026 live update आरसीबी ने यूपी को 9 विकेट से हराया
UPW 143/5(20) RCBW145/1(12.1) आरसीबी ने यूपी वारियर्स को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की बड़ी जीत दर्ज की है।


RCB VS UP
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 5वा मैच आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला गया। आरसीबी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे सही साबित करते हुए यूपी वारियर्स की टीम के पहले 5 विकेट 50 के स्कोर पर समेट दिए।एक समय पर लग रहा था कि यूपी की टीम 100 रनों के स्कोर के भीतर सिमट जाएगी लेकिन दीप्ति शर्मा और साथी बल्लेबाज ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। यूपी वारियर्स की टीम ने आरसीबी के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा जिसे आरसीबी की टीम ने धुंआधार तरीके से (12.1) में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से ग्रेस हैरिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और आउट होने से पहले ताबड़तोड़ 40 गेंदों में 85 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना 32 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रहीं वहीं ऋचा घोष ने 2 गेंदों में 4 रन बनाए। आरसीबी की ओर से श्रेयंका पाटिल ने 2, डी कर्ल्क ने 2 और लॉरेन बेल ने एक विकेट हासिल किया। आरसीबी के सभी गेंदबाजों ने बेहद किफायती गेंदबाजी की और यूपी वारियर्स के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया, यही कारण है कि टीम 143 रनों पर ही सिमट गई और आरसीबी के 3 बल्लेबाजोंन ने मिलकर ही इसे हासिल कर लिया और बड़ी जीत दर्ज की।
आरसीबी की टीम ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की थी। जहां नादिन डी क्लार्क ने अंतिम पलों में अपनी बल्लेबाजी से चमत्कार किया था। वहीं, मेग लैनिंग की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में थी। उसे अपने पहले मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-3 की बराबरी पर था जिससे मैच रोमांचक होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और आरसीबी ने टूर्नामेंट की अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि यूपी वारियर्स को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update आरसीबी ने यूपी को 9 विकेट से हराया
UPW 143/5(20) RCBW145/1(12.1) आरसीबी ने यूपी वारियर्स को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की बड़ी जीत दर्ज की है।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update बड़ी जीत की ओर अग्रसर आरसीबी
RCBW 117-0(9.3) आरसीबी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर हैं और टीम को 61 गेंदों में मात्र 24 रनों की जरूरत है।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update आरसीबी की तूफानी शुरुआत
RCBW 78-0(5.5) आरसीबी की सलामी बल्लेबाजों ने यूपी के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। ग्रेस हेरिस ने रनों की बारिश कर दी है। 55 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं मंधाना 19 रनों पर उनका साथ निभा रही हैं।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update आरसीबी की शानदार शुरुआत
RCBW 34-0(3.3) स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस क्रीज पर। दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छी नजर आती हुईं।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update यूपी वारियर्स ने आरसीबी को दिया 144 रनों का लक्ष्य
दीप्ति शर्मा और डिएंड्रा डॉटिन की सधी हुई पारियों की मदद से यूपी वारियर्स ने आरसीबी के खिलाफ एक सम्मानजनक लक्ष्य रखा है। UPW 143-5(20) रन बनाए हैं और 144 रनों का लक्ष्य दिया है।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update दीप्ति और साथी बैटर ने पारी को संभाला
UPW 109-5(17.1) यूपी वारियर्स सम्मानजक स्कोर तक पहुंच सकती है। दीप्ति शर्मा क्रीज पर बनी हुई हैं।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसर यूपी
UPW 73-5(13.1) 50 के योग पर 5 विकेट खोने के बाद अब यूपी की पापी संभलती हुई नजर आ रही है। Deandra Dottin और दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update यूपी वारियर्स का बुरा हाल
आरसीबी के गेंदबाजों ने यूपी वारियर्स के बल्लेबाजों का संभलने का मौका नहीं दिया। आधी टीम पवेलियन चली गई है। UPW 58-5(10.4)
RCBW vs UPW WPL 2026 live update यूपी वारियर्स की धीमी शुरूआत।
UPW 17-0(3.4) यूपी की टीम ने धीमी शुरूआत की है। हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद हैं लेकिन पावरप्ले के ओवर में रन गति काफी कम है।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update टॉस पर कप्तानों ने कहीं ये बातें
स्मृति मंधाना (कप्तान, RCBW): "हम आज पहले क्षेत्ररक्षण (fielding) करना चाहेंगे। हमने देखा है कि पारी के बाद के चरणों में ओस (dew) अपनी भूमिका निभाती है। साथ ही, हमने पिछला मैच भी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता था। डीवाई पाटिल स्टेडियम लक्ष्य का पीछा करने के लिए एक बड़ा मैदान रहा है; यहां कोई भी स्कोर पर्याप्त नहीं है, और यह हमेशा आसान होता है जब आपको पता हो कि आप किस लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं। पिछले मैच में नादिन (डी क्लार्क) ने वास्तव में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में हमें जीत दिलाई। यह टीम के सामूहिक योगदान के बारे में है और हम सभी अपना योगदान देना चाहते हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है - प्रेमा की जगह गौतमी टीम में आई हैं"।
मेग लैनिंग (कप्तान, UPW): "अगर हम टॉस जीतते तो हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते। हमने एक साथ एक अच्छा सप्ताह बिताया है, हालांकि टूर्नामेंट का पहला सप्ताह थोड़ा अस्त-व्यस्त (chaotic) रहता है। जहां तक टीम का सवाल है, हम आज उसी टीम (Same side) के साथ खेल रहे हैं।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update आरसीबी ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेले जा रहे महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के 5वें मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
RCBW vs UPW WPL 2026 live update बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है पिच
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी की पिच आज एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने के संकेत दे रही है, क्योंकि क्यूरेटर ने पिच से थोड़ी घास हटा दी है। मैदान के आयाम (dimensions) कुछ हद तक असमान हैं, जहां एक तरफ की बाउंड्री 53 मीटर (छोटी) और दूसरी तरफ 61 मीटर (लंबी) है, जबकि सीधी बाउंड्री 66 मीटर की है। आंकड़ों के अनुसार, इस मैदान पर अब तक तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है, जिन्होंने 8.5 की इकोनॉमी से 35 विकेट झटके हैं, जबकि स्पिनरों को यहाँ काफी रन पड़े हैं और वे केवल 18 विकेट ही ले पाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब तक ओस (dew) ने बहुत बड़ी भूमिका नहीं निभाई है, यही वजह है कि पिछले चार में से तीन मैचों में टीमों ने स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया है।
यह पिच किसी चिकनी और सपाट हाईवे की तरह है, जहां बल्लेबाजों के लिए रनों की रफ्तार बढ़ाना बेहद आसान होगा, बशर्ते गेंदबाज चतुराई से स्टंप्स पर निशाना साधकर उन्हें रोकने की कोशिश करें
RCBW vs UPW WPL 2026 live update, पिच की सामान्य स्थिति
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है और यहां की बाउंड्री अन्य मैदानों की तुलना में छोटी होने के कारण बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। चूंकि यह रात का मैच है, इसलिए ओस (dew) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जो बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए चुनौती पैदा कर सकती है।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update 7:30 बजे शुरू होगा मैच
भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। मैदान में दर्शकों की अच्छी तादात देखी जा सकती है। आरसीबी अपनी दूसरी जीत के लिए मैदान पर उतरेगी, वहीं यूपी वारियर्स को पहली जीत की तलाश है।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update यूपी वॉरियर्स वुमेंस (UPW) स्क्व़ॉड
मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, क्लो ट्रायॉन, चार्ली नॉट, गोंगडी त्रिशा, शिप्रा गिरी, सुमन मीणा, सिमरन शेख, प्रतिका रावल।
RCBW vs UPW WPL 2026 live update रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमेंस (RCBW) स्क्व़ॉड
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, कुमार प्रत्युषा, सयाली सतघरे, गौतमी नाइक।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।