सच कहूं तो मुझे इसमें बहुत मजा आया; ईशान किशन ने हार का स्वाद चखने के बाद क्यों कही ये बात?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईशान किशन का बतौर कप्तान आईपीएल 2026 में डेब्यू हार का साथ हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

सच कहूं तो मुझे इसमें बहुत मजा आया; ईशान किशन ने हार का स्वाद चखने के बाद क्यों कही ये बात?

ईशान किशन का बतौर कप्तान आईपीएल 2026 में डेब्यू हार का साथ हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ईशान किशन ने हालांकि बल्ले से जरूर गदर काटा। उन्होंने 38 गेंदों पर 8 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 80 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसके दम पर हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 201 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि SRH के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए। आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक के दम पर टारगेट चेज कर लिया।

ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि पहले 3-4 ओवरों के बाद विकेट ने निश्चित रूप से अच्छा साथ दिया। आप जानते हैं, हमने शुरुआत में ही कुछ विकेट गंवा दिए थे, और अगली बार हमें इस बात का ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरी पारी में विकेट को देखते हुए, उस पर बैटिंग करना काफी आसान था और गेंद भी काफी अच्छे से बैट पर आ रही थी। तो हां, अगली बार हमें शॉट चुनने में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी।

लेकिन हां, पटरी से उतरने के बाद भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। आप जानते हैं, खासकर बल्लेबाजों को भी इसका श्रेय मिलना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, खासकर चेज करते समय विराट भाई ने। उनका विकेट जितनी जल्दी हो सके लेना बहुत जरूरी है। वरना, अगर वह टिके रहे, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।

हमें थोड़ी और मेहनत करनी होगी। यह पहला मैच है और अभी के लिए ये गलतियां स्वीकार्य हैं। हम बॉलिंग को लेकर थोड़े और सावधान रहेंगे, उन जगहों पर जहाँ हमें अपनी रणनीति को ठीक से लागू करना है, और शायद अगले मैच से हम और भी मजबूत होकर उतरेंगे।

सच कहूं तो मुझे इसमें बहुत मजा आया, आप जानते हैं, मैंने इसके हर पल का आनंद लिया। यह IPL है, इसलिए कभी-कभी घबराहट तो होती ही है। लेकिन एक टीम के तौर पर हम इसमें और बेहतर होते जाएंगे। कप्तानी के बारे में मैं और क्या कह सकता हूं? अगर हम आने वाले मैच जीतते हैं, तो टूर्नामेंट में आगे बढ़ना हमारे लिए काफी आसान हो जाएगा।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।