RCB vs SRH Pitch Report: चिन्नास्वामी में आज होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? देखें पिच रिपोर्ट

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

RCB vs SRH Pitch Report in Hindi IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का पहला मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आईए जानते हैं पिच रिपोर्ट-

RCB vs SRH Pitch Report: चिन्नास्वामी में आज होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? देखें पिच रिपोर्ट

RCB vs SRH Pitch Report in Hindi IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का पहला मैच आज यानी शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। बेंगलुरु आरसीबी का होम ग्राउंड है, मगर पिछले साल वहां हुए हादसे के बाद आरसीबी को इस मैदान पर सिर्फ 5 ही मैच खेलने का मौका मिलेगा। आईपीएल 2025 की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी, इस वजह से बीसीसीआई ने इस सीजन ओपनिंग सेरेमनी ना कराने का भी फैसला लिया है। आईए एक नजर आरसीबी वर्सेस एसआरएच पिच रिपोर्ट पर भी डाल लेते हैं-

RCB vs SRH पिच रिपोर्ट हिंदी में

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगभग एक साल से कोई मैच नहीं खेला गया है। इसके बावजूद यहां की पिच में कोई बदलाव नहीं आया है। यह की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है और छोटी बाउंड्री भी उन्हें सपोर्ट करती है। ऐसे में उम्मीद है कि RCB vs SRH एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होगा। टॉस जीतने वाली टीम के पहले गेंदबाजी करने की पूरी संभावना है, क्योंकि यहां टारगेट का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान होता है, ड्यू का भी थोड़ा बहुत प्रभाव रहता है। अब T20 क्रिकेट में कोई भी स्कोर पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जाता, लेकिन 220 से ऊपर के किसी भी स्कोर को इस मैदान पर एक अच्छा टोटल माना जा सकता है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL आंकड़े

मैच- 100

पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 43 (43.00%)

टारगेट का पीछा करके जीते गए मैच- 53 (53.00%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 53 (53.00%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 43 (43.00%)

हाईएस्ट स्कोर- 287/3

लोएस्ट स्कोर- 82

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 186/3

प्रति विकेट औसत रन- 27.98

प्रति ओवर औसत रन- 8.82

पहले बैटिंग करने पर औसत स्कोर- 166.26

RCB vs SRH हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आईपीएल के इतिहास में कुल 25 बार हुई है, जिसमें दोनों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। एसआरएच ने इस दौरान 13 तो आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं। हालांकि पिछले 5 मुकाबलों में आरसीबी ने तीन बार एसआरएच को पटखनी दी है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।