RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने जीत के साथ किया आगाज, हैदराबाद को 6 विकेट से धोया

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाईस्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया।

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने जीत के साथ किया आगाज, हैदराबाद को 6 विकेट से धोया

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

RCB Score: 203/4 (15.4)

SRH Score: 201/9 (20)

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान ईशान किशन की दमदार 80 रनों की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने देवदत्त पडिकल और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 26 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत की। फिल सॉल्ट 7 गेंद में 8 रन ही बना सके। देवदत्त पडिकल ने 26 गेंद में तूफानी 61 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंद में 31 रन बनाए। जितेश खाता नहीं खोल सके। आरसीबी ने 15.4 ओवरों में चार विकेट पर 203 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 69 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 16 रन बनाये। हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने दो विकेट लिये। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। अनिकेत ने 45 रन की तूफानी पारी खेली। बेंगलुरु की ओर से जैकब डफी ने तीन विकेट चटकाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (सात), ट्रैविस हेड (11) और नीतीश कुमार रेड्डी (एक) को जैकब डफी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हाइनरिक क्लासन ने कप्तान ईशान किशन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने हाइनरिक क्लासन को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। हाइनरिक क्लासन ने 22 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली। सुनील अरोड़ा (नौ) रन बनाकर आउट हुए।

16वें ओवर में अभिनंदन सिंह ने ईशान किशन को अपना शिकार बना लिया। ईशान किशन ने 38 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 80 रनों की पारी खेली। इसके बाद हर्ष दुबे (तीन) और हर्षल पटेल (शून्य) पर आउट हुए। अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।आरसीबी के लिए जैकब डफी ने तीन विकेट लिये।रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

RCB-SRH प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा

IPL 2026 का पहला टॉस किसने जीता?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग करेगी।

पिच रिपोर्ट

अनिल कुंबले का मानना है जो भी टीम पहले टॉस जीतेगी, वो फील्डिंग करने का फैसला करेगी। उन्होंने पिच रिपोर्ट के दौरान कहा है कि ये हाईस्कोरिंग मुकाबला होने वाला है। पिच एक तरफ 65 और दूसरे तरफ 64 मीटर है। मौसम अच्छा हो गया है। दोपहर में थोड़ी गर्मी थी। तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। हालांकि बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराया

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया। हैदराबाद द्वारा मिले 202 रनों के लक्ष्य को बेंगलुरु ने 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: विराट कोहली ने लगाई फिफ्टी

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 33 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। कोहली ने अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: जितेश का नहीं खुला खाता

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। डेविड पेन हैट्रिक लेने से चूक गए। उन्होंने लगातार गेंदों पर रजत पाटीदार और जितेश शर्मा को आउट किया।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: कप्तान रजत पाटीदार दमदार पारी खेलकर हुए आउट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार 12 गेंद में 31 रन की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। डेविड ने उन्हें आउट किया। बेंगलुरु ने 13वें ओवर में तीसरा विकेट गंवाया।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने पूरे किए 150 रन

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम को जीत के लिए 51 गेंद में 49 रन चाहिए।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने 11 ओवर में बनाए 140 रन

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 45 और रजत 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: देवदत्त पडिकल की तूफानी पारी हुई खत्म

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिकल 26 गेंद में 61 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। हर्ष दूबे ने उन्हें आउट किया।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: देवदत्त पडिकल ने लगाई फिफ्टी

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। इस बीच हेनरिक क्लासेन ने बाउंड्री पर विराट कोहली का आसान कैच छोड़ दिया है।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: पावरप्ले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ठोके 76 रन

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में ही एक विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। कोहली 20 और देवदत्त 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु की दमदार शुरुआत

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया था लेकिन देवदत्त पडिकल लय में दिखे हैं और बड़े शॉट लगाए हैं। बेंगलुरु ने तीन ओवर में एक विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: फिल सॉल्ट लौटे पवेलियन

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट का विकेट गंवा दिया है। सॉल्ट 7 गेंद में 8 रन ही बना सके।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने बनाए 201 रन

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। ईशान किशन ने सर्वाधिक 80 रन ठोके।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: अनिकेत वर्मा की तूफानी पारी का हुआ अंत

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: अनिकेल वर्मा तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 18 गेंद में 43 रन की पारी खेली। इस दौरान अनिकेत ने तीन चौके और चार छक्के लगाए।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने गंवाए 8 विकेट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 18वें ओवर में आठवां विकेट गंवा दिया है। हर्षल पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। इस बीच कोहली ने अनिकेत का कैच छोड़ दिया है।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: ईशान किशन शतक लगाने से चूके

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन शतक लगाने से चूक गए हैं। ईशान ने 38 गेंद में 80 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए। फिल सॉल्ट ने बाउंड्री लाइन के पास दौड़ते हुए डाइव लगाकर कैच लपका।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौटी

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। सलिल अरोरा 6 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को 14वें ओवर में चौथा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 22 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। फिल सॉल्ट ने बाउंड्री के करीब उनका शानदार कैच लपका। हालांकि थर्ड अंपायर को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: क्लासेन-ईशान ने बदले गियर

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने 13वें ओवर तक पहुंचते पहुंचते गियर बदल दिए हैं। किशन 72 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि क्लासेन 31 रन बना चुके हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 100 के पार

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 12वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। किशन और क्लासेन के बीच चौथे विकेट के लिए 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: ईशान किशन ने ठोकी फिफ्टी

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: ईशान किशन ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में 27 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: पावरप्ले में हैदराबाद ने गंवाए तीन विकेट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए हैं। बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने तीनों विकेट चटकाए हैं। हैदराबाद ने 6 ओवर में तीन विकेट खोकर 49 रन बनाए।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: ट्रेविस हेड भी सस्ते में हुए आउट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी सस्ते में आउट हो गए हैं। ट्रेविस ने 9 गेंद में 11 रन बनाए। जैकब डफी ने उन्हें पवेलियन भेजा। हैदराबाद ने शुरुआती तीन ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। अभिषेक ने 8 गेंद में सात रन बनाए। उनको जैकब डफी ने कैच आउट करवाया।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड की जोड़ी मैदान पर

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले ही ओवर में रिव्यू खराब कर दिया है। तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के खिलाफ बेंगलुरु की टीम ने कैच आउट की अपील की थी और फिर रिव्यू ले लिया। हालांकि गेंद और बैट का संपर्क नहीं हुआ था।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: कप्तान ईशान किशन को पैट कमिंस की कमी खलेगी

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि उनकी टीम चीजो को सिंपल रखने का प्रयास करेगी और योजनाओं को अच्छे से अमल में लाने का प्रयास करेगी। किशन ने कहा कि पैट कमिंस की कमी खलेगी। किशन ने बताया कि सलील अरोड़ा आज का मुक़ाबला खेल रहे हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: टॉस जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: टॉस के बाद बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि यह सीजन का पहला मैच है इसलिए वह देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव कर रही है। पाटीदार ने कहा कि पिछला सीजन बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि उनके पास एक अच्छा दल है और खिलाड़ियों का बैकअप भी है। उन्होंने कहा कि आज मैच में जैकब डफी और अभिनंदन आज का मुकाबला खेल रहे हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्सिट्यूट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्सिट्यूट: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्सिट्यूट: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: एम चिन्नास्वामी पिच रिपोर्ट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: अनिल कुंबले का मानना है जो भी टीम पहले टॉस जीतेगी, वो फील्डिंग करने का फैसला करेगी। उन्होंने पिच रिपोर्ट के दौरान कहा है कि ये हाईस्कोरिंग मुकाबला होने वाला है। पिच एक तरफ 65 और दूसरे तरफ 64 मीटर है। मौसम अच्छा हो गया है। दोपहर में थोड़ी गर्मी थी। तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। हालांकि बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: मैच पर बारिश का साया

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना भी है। हालांकि एम चिन्नास्वामी का ड्रेनेज सिस्टम काफी शानदार है। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कुछ देर में होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: खिलाड़ियों ने शुरू किया वॉर्मअप

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे गए हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में काफी दर्शक मौजूद हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने वॉर्म अप शुरू कर दिया है।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: जोश हेजलवुड नहीं खेलेंगे पहला मैच

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे। हेजलवुड हाल ही में बेंगलुरु की टीम से जुड़े हैं। हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा है क्योंकि हेजलवुड अभी जुड़े हैं इसलिए तैयार नहीं है।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: विराट कोहली की कैसी है तैयारी

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: कोहली ने पिछले साल आरसीबी के लिये सर्वाधिक 657 रन बनाये जिसकी मदद से टीम ने पहली बार खिताब जीता। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,'' मैं उसे करीब से (कोहली को नेट्स पर बल्लेबाजी करते) देख रहा हूं । वह अपने खेल के शिखर पर है और सुपर फिट भी। वह जबर्दस्त फिट, छरहरा और जीत का भूख लग रहा है।''

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: ईशान किशन करेंगे कप्तानी

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती कुछ मैचों के लिए ईशान किशन को टीम की कप्तान नियुक्त किया है। नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण से बाहर रहेंगे। ईशान किशन पिछले कुछ महीने से शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच होती है कांटे की टक्कर

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL में अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं। बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच आईपीएल में हमेशा से कड़ी टक्कर रही है। दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 और बेंगलुरु ने 11 मुकाबले जीते हैं। दो मुकाबले बेनतीजा रहे।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: धोनी दो सप्ताह के लिए हुए बाहर

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्त नहीं खेल पाएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 खिताब जीते हैं। इस करिश्माई क्रिकेटर ने सीएसके को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जिताए हैं, यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे वह मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ साझा करते हैं।

Share

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: जीत के जश्न में बेंगलुरु में 11 लोगों ने गंवाई थी जान

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का 19वां सत्र 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पिछले साल जून में आरसीबी की पहली आईपीएल खिताबी जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद यह पहला बड़ा मैच है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटRCB vs SRH IPL 2026 Highlights: डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने जीत के साथ किया आगाज, हैदराबाद को 6 विकेट से धोया