RCB vs MI: रायपुर में आज रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज करेंगे शिकार? जानिए क्या है पिच रिपोर्ट
RCB vs MI Pitch Report Raipur: आईपीएल में आज आरसीबी और मुंबई के बीच टक्कर होगी, जो कि आईपीएल का सबसे बड़ा मुकाबला कहा जाता है, क्योंकि दोनों टीमों में दो धुरंधर शामिल हैं। एक तरह विराट होंगे और दूसरी तरफ रोहित।

RCB vs MI Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का कारवां आज रायपुर पहुंचने वाला है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को मुंबई इंडियंस की मेजबानी करनी है। आईपीएल का ये 54वां मैच होगा। रायपुर में 10 साल के बाद आईपीएल के किसी मैच का आयोजन होना है। ऐसे में यहां फैंस एक्साइटेड होंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों दिग्गज इस मैदान पर नजर आएंगे तो फैंस में उत्साह और ज्यादा होगा। ऐसे में मुकाबला टक्कर का होगा। अगर आप भी इस मैच को देखना चाहते हैं तो आप पहले जान लीजिए कि पिच का मिजाज यहां कैसा रहने वाला है। पिच रिपोर्ट को लेकर आंकड़े क्या बताते हैं? ये जान लीजिए।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास के कुल 6 ही मुकाबले खेले गए हैं। करीब 10 साल से यहां कोई भी आईपीएल मैच नहीं खेला गया है। 2013, 2015 और 2016 में यहां 2-2 मैच खेले गए थे। इसके बाद से कोई भी आईपीएल मैच यहां आयोजित नहीं हुआ है। 6 मैचों के रिकॉर्ड को देखें तो यहां 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 4 बार बाजी उस टीम ने मारी है, जिसने रन चेज किया है।
टॉस की भूमिका यहां कुछ खास नहीं रही, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम भी 6 में से 3 मैच जीती है और टॉस हारने वाली टीम भी 3 ही मैच जीती है। हालांकि, रन चेज में यहां फायदा मिला है। ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर गेंदबाजी करना पसंद करेंगे और अंडर लाइट्स रनों का पीछा करना पसंद करेंगे।
पहली पारी का औसत स्कोर यहां 146 का है, जो आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल से पहले का है। उस समय इतने ही रन आमतौर पर बनते थे। 180 रनों वाला मैच तो जीतने में हालत खराब हो जाती थी, लेकिन अब 200 प्लस भी सेफ स्कोर नहीं माना जाता। ऐसे में औसत स्कोर को आप पीछे छोड़ सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर और दोनों टीमों की पावर हिटिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि आराम से 200 का स्कोर यहां बन सकता है।
गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो इकॉनमी रेट यहां 7.48 का रहा है, जबकि विकेट का औसत 29.02 है। आंकड़े बताते हैं कि रन यहां कम बनते हैं, लेकिन विकेट भी कम गिरते हैं। हालांकि, यह आंकड़े 10 साल पुराने हैं तो उन पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि 2026 की क्रिकेट बहुत बदल चुकी है। बल्लेबाज पहली गेंद से छक्का जड़ सकते हैं, जो पहले ऐसा नहीं था।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



