RCB vs GG Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात को 32 रन से हराया
RCB vs GG Highlights: महिला प्रीमियर लीग में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 32 रनों से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा मिले 182 रनों का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 150 रन ही बना सकी।

RCB vs GG Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को गुजरात जायंट्स को महिला प्रीमियर लीग के 9वें मुकाबले में 32 रनों से हराया। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीत लिए हैं और पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात जायंट्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से भारती फुलमाली ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। डिवाइन ने 8 और बेथ मूनी 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। गार्डनर तीन रन ही बना सकीं। कनिका ने 16 रन का योगदान दिया। जॉर्जिया वेयरहम 13 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटी। काशवी 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। भारती फुलमाली ने 20 गेंद में 39 रन की पारी खेली। शिवानी का खाता नहीं खुला। तुनजा ने 13 गेंद में 21 रन का योगदान दिया। श्रेयंका ने रेणुका को आउट करके गुजरात की पारी का अंत किया। बेंगलुरु की ओर से श्रेयंका पाटिल ने 5 विकेट हॉल लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 44 रन और नाडिन डि क्लर्क ने 26 रन का योगदान दिया। गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन ने तीन, जबकि काशवी गौतम ने दो विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं।ग्रेस हैरिस ने 8 रन का योगदान दिया। कप्तान स्मृति मंधाना(4), हेमलता (4) और नाइक नौ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। राधा यादव ने 47 गेंद में 66 रन, ऋचा घोष ने 28 गेंद में 44 और नादिन क्लार्क ने 12 गेंद में 26 रन ठोके। गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन ने तीन, जबकि काशवी गौतम ने दो विकेट चटकाए।
Royal Challengers Bengaluru Women vs Gujarat Giants Women Highlights
RCB vs GG Live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 9वें मुकाबले में 32 रनों से मात दी। बेंगलुरु की जारी सीजन में ये लगातार तीसरी जीत है।
RCB vs GG Live score: गुजरात का छठा विकेट गिर गया है। बल्लेबाज काशवी 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। टीम को जीत के लिए 22 गेंद में 44 रन चाहिए।
RCB vs GG Live score: गुजरात ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। जॉर्जिया वेयरहम 13 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटी।
RCB vs GG Live score: बेथ मूनी 14 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।
RCB vs GG Live score: सोफी डिवाइन और बेथ मूनी ने गुजरात को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई।
RCB vs GG Live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए हैं।
RCB vs GG Live score: ऋचा घोष 28 गेंद में 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं।
RCB vs GG Live score: बेंगलुरु की टीम की बल्लेबाज ऋचा-राधा के बीच 90 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। राधा यादव अर्धशतक बनाकर खेल रही हैं।
RCB vs GG Live score: बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान स्मृति मंधाना(4), हेमलता (4) और नाइक नौ रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
RCB vs GG Live score: बेंगलुरु की टीम को दूसरे ओवर में ग्रेस हैरिस के रूप में पहला झटका लगा है। हैरिस 8 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुईं।
RCB vs GG Live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल
RCB vs GG Live score: गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, शिवानी सिंह, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर
RCB vs GG Live score: महिला प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





