RCB vs DC Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा गदर
RCB vs DC Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। केएल राहुल आज अपने होमग्राउंड पर विराट कोहली की आरसीबी से भिड़ेंगे।

RCB vs DC Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस डीसी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रजत पाटीदार और अक्षर पटेल- आधा घंटा पहले यानी 3 बजे मैदान पर उतरेगी। शानदार फॉर्म में चल रही डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की नजरें आज टेबल टॉपर बनने पर होगी। फिलहाल आरसीबी दूसरे तो पंजाब किंग्स पहले पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स इस समय 6ठे पायदान पर है। उन्हें पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आईए एक नजर RCB vs DC चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
RCB vs DC पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बैटिंग विकेट है। IPL 2026 में अब तक यहां खेले गए तीन मैचों में से सभी हाई-स्कोरिंग रहे हैं, जिससे विकेट का फ्लैट नेचर साबित होता है। होम टीम, RCB, ने अपनी बैटिंग पावर से कंडीशन का फायदा उठाया है और अब तक अपने घर में हारी नहीं है। आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ यहां दो मैच चेज करते हुए जीते हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए हराया था। चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदानों पर टीमें अकसर पहले फील्डिंग करना पसंद करती है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 103
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 44 (42.72%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 55 (53.40%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 55 (53.40%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 44 (42.72%)
बिना रिज़ल्ट वाले मैच- 4 (3.88%)
हाईएस्ट स्कोर- 287/3
लोएस्ट स्कोर- 82
हाईएस्ट स्कोर इन चेज-186/3
हर विकेट पर औसत रन- 27.99
हर ओवर पर औसत रन- 8.87
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 167.19
RCB vs DC हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड की बात करें तो, आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों की भिड़ंत कुल 33 बार हुई है, जिसें आरसीबी ने 20 तो दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। पिछले 5 मुकाबलों में आरसीबी ने तीन बार दिल्ली को धूल चटाई है।
RCB vs DC स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी दार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


