Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB set to play 2 IPL games in Raipur confirms Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai
RCB इस शहर में खेलेगी IPL 2026 के अपने दो होम गेम, मुख्यमंत्री ने कर दिया कन्फर्म

RCB इस शहर में खेलेगी IPL 2026 के अपने दो होम गेम, मुख्यमंत्री ने कर दिया कन्फर्म

संक्षेप:

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर मुकाबले नहीं खेलेगी। ऐसे में अलग-अलग शहरों को आरसीबी को अपना नया होम बनाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में पुष्टि हुई है कि रायपुर में आरसीबी के दो मैच होंगे।

Jan 14, 2026 11:34 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPL की डिफेंडिंग चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को अपना ठिकाना बदलना पड़ेगा। अभी तक आरसीबी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के होम मैच खेलती आ रही थी, लेकिन आईपीएल 2026 में कुछ नए ठिकाने आरसीबी ने तलाशने शुरू कर दिए हैं। अलग-अलग शहरों को आरसीबी को इस सीजन अपना नया होम बनाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में पुष्टि हुई है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आरसीबी के दो मैच इस सीजन होंगे। इसकी पुष्टि खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेंगलुरु में आरसीबी अपने मैच इसलिए आयोजित नहीं कर पाएगी, क्योंकि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिक्योरिटी की चिंता है, जहां आईपीएल 2025 की विजेता बनने के बाद टीम पहुंची थी तो स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद बेंगलुरु से प्रोफेशनल मैचों की मेजबानी छीन ली गई थी। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की मेजबानी भी इस स्टेडियम को नहीं मिली। आरसीबी ऐसे में आईपीएल के अपने दो होम गेम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित करने वाली है।

मंगलवार 13 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने कन्फर्म किया कि RCB के होम मैचों के हिस्से के तौर पर रायपुर में दो IPL मैच होंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री और RCB के CEO राजेश मेनन के बीच हुई मीटिंग के बाद की गई। सीएम साई ने एक पब्लिक अनाउंसमेंट में कहा, "आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया और आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन जी से मुलाकात हुई। इस अवसर पर RCB टीम की जर्सी भेंट की गई तथा आगामी आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर संभावनाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।हमने आज RCB के CEO (राजेश मेनन) से बात की। वह हमसे मिलने आए थे। हमने तय किया है कि यहां दो IPL मैच होंगे।"

खबर ये भी है कि आरसीब के बाकी के मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। पुणे के एमसीए स्टेडियम को भी आरसीबी के अधिकारियों ने देखा था, लेकिन वहां राजस्थान रॉयल्स अपना बेस होम मैचों के लिए बना सकती है। रायपुर में 2013 में आईपीएल का मैच खेला जा चुका है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना किया था। राजस्थान को इसलिए अपने होम मैच शिफ्ट करने पड़ रहे हैं, क्योंकि राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव नहीं हुए हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |