विराट कोहली को कप्तानी से हटाने वाली थी RCB, पार्थिव पटेल थे दावेदार; मगर इन पर गिर गई गाज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

RCB ने विराट कोहली को कप्तानी से हटाने का मन बना लिया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन की गाज कोचिंग स्टाफ पर पड़ी थी और ऐसें में विराट की कप्तानी बच गई, लेकिन एक प्लेयर का करियर खत्म हो गया था।

Virat Kohli RCB
विराट कोहली आरसीबी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के लिए खेलने वाले पार्थिव पटेल ने इस बात की पुष्टि की है कि यह बात सही थी कि आरसीबी एक समय पर विराट कोहली को कप्तानी से हटाने वाली थी। यही बयान इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोइन अली ने दिया था, जो सही था। पार्थिव ने यह भी बताया है कि उन्हें आरसीबी का कप्तान बनाया जा रहा था, लेकिन अगले साल कोई बदलाव लीडरशिप में नहीं हुआ। यहां तक कि उस शख्स को ही बाहर कर दिया था, जिन्होंने पार्थिव को कप्तानी ऑफर की थी। पार्थिव भी अगले सीजन में एक भी मैच नहीं खेले थे।

पार्थिव पटेल ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ किए गए पॉडकास्ट में बताया कि आशीष नेहरा और गैरी कर्स्टन ने उन्हें बताया था कि वह कप्तान के तौर पर विराट की जगह लेंगे। नेहरा 2018 और 2019 में आरसीबी के बॉलिंग कोच थे, जबकि गैरी कर्स्टन हेड कोच थे। 2019 सीजन में RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी और ऐसे में दोनों को उनके पदों से हटा दिया गया था। 2020 के कैंपेन से माइक हेसन और साइमन कैटिच ने चार्ज संभाला और फिर सब कुछ बदल गया।

पार्थिव ने बताया कि मोइन अली भी कप्तानी की रेस में थे, लेकिन वह इस रेस को जीते थे। पार्थिव ने इस बातचीत में बताया, "मैंने इस बारे में कभी बात नहीं की, लेकिन मोइन अली ने एक इंटरव्यू में इसका ज़िक्र किया था— मुझे बताया गया था, 'तैयार रहो, हम अगले साल के लिए इस बारे में सोच रहे हैं,' लेकिन अगले साल, जिन दो लोगों ने मुझे यह ऑफ़र दिया था (आशीष नेहरा और गैरी कर्स्टन) उन्हें बदल दिया गया, नए कोच आ गए, और मुझे उस पूरे सीजन में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला।"

वाकई में 2020 में पार्थिव पटेल को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था। विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी एबी डिविलियर्स ने निभाई थी, जबकि उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल खेले थे। हालांकि, ये मूव आरसीबी के लिए काम भी किया और टीम 2016 के बाद फिर से प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई थी। वहीं, पार्थिव पटेल ने 2020 के सीजन के खत्म होने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसका मतलब था कि एक साल पहले ही उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया था। विराट ने 2020 में कप्तानी और 2021 में भी टीम के कप्तान थे, लेकिन उसी सीजन के आखिर में उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोहली को कप्तानी से हटाने वाली थी RCB, पार्थिव थे दावेदार; मगर इन पर गिर गई गाज