Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB or RR may host their home game of IPL 2026 in Pune MCA Confirms
IPL की दो रॉयल टीमें तलाश रहीं नया ठिकाना, ये शहर हो सकता है बेंगलुरु या राजस्थान का नया 'होम'

IPL की दो रॉयल टीमें तलाश रहीं नया ठिकाना, ये शहर हो सकता है बेंगलुरु या राजस्थान का नया 'होम'

संक्षेप:

आरसीबी को बेंगलुरु में मैच आयोजित करने नहीं दिए जाएंगे, जबकि राजस्थान रॉयल्स जयपुर में अपने होम गेम नहीं खेल पाएगी। इसके पीछे के अलग-अलग कारण हैं। इस बार संभावना है कि पुणे में आईपीएल के मैच हो सकते हैं। 

Jan 04, 2026 04:43 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IPL 2026 अभी दो महीने से ज्यादा समय दूर है, लेकिन टूर्नामेंट की चर्चा तेज हो गई है। आईपीएल की दो रॉयल टीमें नया ठिकाना खोज रही रही हैं। ये रॉयल टीमें कोई और नहीं, बल्कि एक राजस्थान रॉयल्स है और दूसरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। आरसीबी को बेंगलुरु में मैच आयोजित करने नहीं दिए जाएंगे, जबकि राजस्थान रॉयल्स जयपुर में अपने होम गेम नहीं खेल पाएगी। इसके पीछे के अलग-अलग कारण हैं, लेकिन इस बार संभावना है कि कम से कम इनमें से एक टीम का ठिकाना पुणे होम मैचों के लिए हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आरसीबी और आरआर के अधिकारियों ने पुणे का दौरा किया है, जहां वे अपने आईपीएल 2026 के होम मैचों को आयोजित करना चाहते हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से भी इसके लिए अनुमति चाहिए होगी। एमसीए ने अपने बयान में कहा है कि हम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने पुणे के गहुंजे में एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में कुछ सप्ताह पहले विजिट किया। इससे एक कदम हम आगे बढ़ गए हैं कि टॉप क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए ये शानदार जगह होगी। हमें भरोसा है कि बीसीसीआई इस स्टेडियम में आईपीएल के मैचों के आयोजन की अनुमति दे देगा। किसी एक टीम के मैच यहां खेले जा सकते हैं।

क्यों नहीं होंगे बेंगलुरु और जयपुर में मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी अपने होम मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलती थी, लेकिन आईपीएल 2025 फाइनल के एक दिन बाद बेंगलुरु में स्टेडियम के बाहर जो हुआ, उसने इस स्टेडियम में फैंस की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं। 11 लोगों की जान उस हादसे में चली गई थी। उसके बाद से इस स्टेडियम में प्रोफेशनल मैचों का आयोजन बंद है। वहीं, जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम को इस बार मेजबानी इसलिए नहीं मिल रही, क्योंकि राजस्थान क्रिकेट संघ में अभी तक चुनाव नहीं हुए हैं। एडहॉक कमिटी उसे चला रही है। बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स को चेताया भी था, लेकिन आरआर के हाथ में कुछ नहीं था। ऐसे में उनको नया ठिकाना तलाशना पड़ रहा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।