Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB is up for sale announcement made Know when Virat Kohli's team will find a new owner
बिकने के लिए तैयार RCB, हो गया ऐलान; जानें विराट कोहली की टीम को कब मिलेगा नया मालिक

बिकने के लिए तैयार RCB, हो गया ऐलान; जानें विराट कोहली की टीम को कब मिलेगा नया मालिक

संक्षेप:

IPL और WPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी आधिकारिक तौर पर बिकने के लिए तैयार है। फ्रैंचाइजी के मालिक, डियाजियो, 31 मार्च 2026 तक नए मालिक मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

Thu, 6 Nov 2025 08:03 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IPL और WPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी आधिकारिक तौर पर बिकने के लिए तैयार है। फ्रैंचाइजी के मालिक, डियाजियो, 31 मार्च 2026 तक नए मालिक मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। RCB के मालिकों ने बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है और उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी है।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को भेजे गए एक पत्र में, ब्रिटिश कंपनी ने इस प्रक्रिया को डियाजियो की सहायक कंपनी, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी, इन्वेस्टमेंट रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) की रणनीतिक समीक्षा बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:PM नरेंद्र मोदी ने जीता दिल, नहीं छुई वुमेंस वर्ल्ड कप ट्रॉफी! जानें क्या थी वजह

क्रिकबज के अनुसार, बयान में कहा गया है, "यूएसएल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरसीएसपीएल में निवेश की रणनीतिक समीक्षा शुरू कर रही है। आरसीएसपीएल के कारोबार में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी टीम का स्वामित्व शामिल है, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पुरुष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेती है।"

ये भी पढ़ें:4th T20I: क्वींसलैंड की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा? जानें

आरसीबी की मेंस और वुमेंस दोनों टीमों के लिए यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी और यूएसएल ने अपने खुलासे में आगे बताया है कि उसे उम्मीद है कि यह प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी हो जाएगी। यूएसएल के एमडी और सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने कहा है, "आरसीएसपीएल यूएसएल के लिए एक मूल्यवान और रणनीतिक संपत्ति रही है। हालांकि, यह हमारे अल्कोहल-पेय व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण नहीं है।"

सोमेश्वर ने आगे कहा कि यह कदम यूएसएल और डियाजियो की अपने भारतीय उद्यम पोर्टफोलियो की समीक्षा जारी रखने की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए है, ताकि सभी हितधारकों को दीर्घकालिक मूल्य की निरंतर डिलीवरी संभव हो सके, साथ ही आरसीएसपीएल के सर्वोत्तम हित को भी ध्यान में रखा जा सके।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |