Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB full sqaud IPL Auction live Royal Challengers Bengaluru retain and Released Players list virat kohli rajat patidar
RCB Auction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में खरीदा, और कौन-कौन झोली में?

RCB Auction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में खरीदा, और कौन-कौन झोली में?

संक्षेप:

आबू धाबी के एतिहाद एरिना में आईपीएल 2026 की छोटी नीलामी पूरी हो चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर और मंगलेश यादव के लिए अपने पर्स का मुंह खोल दिया। टीम ने अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जोर दिया।

Dec 16, 2025 10:29 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आईपीएल 2026 के लिए नीलामी मंगलवार को आबू धाबी के एतिहाद एरिना में हुई। इस बार छोटी नीलामी थी, जिसमें कुछ ही खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछली बार चैंपियन टीम का हिस्सा रहे ज्यादातर खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। RCB ने रजत पाटीदार और विराट कोहली सहित कुल 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 16.40 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरी थी। टीम ने कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदा। आरसीबी ने भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम को मजबूती दी। केकेआर के साथ लंबी बिडिंग वॉर के बाद आरसीबी उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफल रही। अय्यर को पिछली बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था लेकिन आईपीएल 2026 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया। अब अय्यर आरसीबी की जर्सी में नजर आएंगे। आरसीबी ने अनकैप्ड खिलाड़ी मंगेश यादव पर 5.20 करोड़ रुपये खर्च करके सबको चौंका दिया, जो टीम के लिए एक 'सरप्राइज पैकेज' हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:बारामूला के आकिब नबी की IPL में एंट्री, दिल्ली ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा

आईपीएल नीलामी 2026 में आरसीबी के खरीदे खिलाड़ी

वेंकटेश अय्यर- 7 करोड़ (कैप्ड)

मंगलेश यादव- 5.2 करोड़ (अनकैप्ड)

जैकब डफी- 2 करोड़ (कैप्ड)

जॉर्डन कोक्स- 75 लाख

कनिष्क चौहान- 30 लाख

विहान मल्होत्रा- 30 लाख

विकी ओस्तवाल- 30 लाख

सात्विक देसवाल- 30 लाख

IPL नीलामी 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

बचा हुआ पर्स कितना था- 2.50 करोड़ रुपये

खिलाड़ी खरीदे- 8

विदेशी खिलाड़ी खरीदे- 2

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन खिलाड़ी

बल्लेबाज

विराट कोहली

रजत पाटीदार (कप्तान)

देवदत्त पडिकल

विकेटकीपर

फिल सॉल्ट

जितेश शर्मा

ऑलराउंडर्स

क्रुणाल पांड्या

टिम डेविड

रोमारियों शेफर्ड

स्वपनिल सिंह

जैकब बैथल

गेंदबाज

जोश हेजलवुड

भुवनेश्‍वर कुमार

यश दयाल

नुवान तुषारा

रसिख सलाम

सुयश शर्मा

अभिनंदन सिंह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा नीलामी से पहले रिलीज खिलाड़ी

लियाम लिविंगस्टोन

लुंगी एनगिडी

मयंक अग्रवाल

टिम सेफर्ट

मनोज भांदगे

स्वास्तिक चिकारा

मोहित राठी

ब्लेसिंग मुजरबानी

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |