Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB becomes the First team to qualify for WPL 2026 Playoffs Registers fifth consecutive Win By Defeating Gujarat Giants
RCB बनी WPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, गुजरात को रौंदकर लगाया जीत का पंजा

RCB बनी WPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, गुजरात को रौंदकर लगाया जीत का पंजा

संक्षेप:

RCB WPL 2026 Playoffs: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने जीत का पंजा लगाया है।

Jan 19, 2026 11:07 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में गुजरात जायंट्स (जीजी) को 61 रनों से रौंदा। गौतमी नाईक की अर्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने वडोदरा के मैदान पर 179 का टारगेट दिया। जवाब में गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 117 रन बनाए। यह स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम की टूर्नामेंट में लगातार पांचवी जीत है। आरसीबी चौथे सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पिछले सीजन में आरसीबी प्लेऑफ में एंट्री नहीं कर सकी थी। मंधाना ब्रिगेड 10 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। जीजी पांच मैचों में तीसरी हार के बाद तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। उसके खाते में सिर्फ दो अंक हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सायली सतघरे ने सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी (1) और सोफी डिवाइन (0) का दूसरे ओवर में शिकार किया। इसके बाद, जीजी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कनिका आहूजा का भी खाता नहीं खुला। अनुष्का शर्मा (18) बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। गुजरात की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने छह विकेट महज 56 रन पर खो दिए। संकट में कप्तान एशले गार्डनर ने टिककर बैटिंग की। उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। उन्होंने भारती फुलमाली (14) के संग सातवें विकेट के लिए 41 रनों की पार्टनरशिप की। काश्वी गौतम (4) और जॉर्जिया वेयरहम (2) दहाई अंक में नहीं पहुंची। आरसीबी के लिए सतघरे ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। नादिन डी क्लर्क ने दो शिकार किए जबकि लॉरेन बेल, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल को एक-एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें:शतक से चूकी स्मृति मंधाना, मगर रच गईं इतिहास; ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय

इससे पहले, आरसीबी ने टॉस गंवाकर 6 विकेट पर 178 रन जुटाए। गौतमी नाईक ने 55 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के के साथ 73 रन बटोरे। 2024 में डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली आरसीबी का आगाज कुछ खास नहीं रहा। पहले ओवर में ग्रेस हैरिस (1) और दूसरे ओवर (1) में जॉर्जिया वोल पवेलियन लौट गईं। तब स्कोर नौ रन ही था। पहला विकेट तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने और दूसरा काशवी गौतम ने चटकाया। पिछले मैच में 96 रन बनाने वाली कप्तान मंधाना (23 गेंद में 26 रन) ने नाईक के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला।

ये भी पढ़ें:चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब होंगे IPL और इंटरनेशनल मैच, सरकार से मिली हरी झंडी

गार्डनर ने मंधाना को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। भारत ने रिव्यू लिया लेकिन तीसरे अंपायर का फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा। नाईक ने ऋचा घोष के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। ऋचा ने 20 गेंद में 27 रन का योगदान दिया, जिसमें तीन छक्के शामिल हैं। नाईक को 18वें ओवर में गार्डनर ने बोल्ड किया । राधा यादव ने आखिर में आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 17 रन बनाए। गुजरात की ओर से काशवी और गार्डनर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, सोफी डेवाइन और रेणुका ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।